जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये प्रतिमाह

शिमला-:प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी संस्थानों में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कॉन्ट्रेक्ट तथा जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के मासिक वेतन में 78 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी प्रदान की है।इस निर्णय के बाद जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर का मासिक वेतन 33,660 रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया गया है।सरकार का मानना है कि वेतन वृद्धि से विशेषज्ञ चिकित्सकों का सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की ओर रुझान बढ़ेगा और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।इससे सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इससे पहले वर्ष 2022 में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का वेतन लगभग 27 हजार रुपये से बढ़ाकर 33,660 रुपये किया गया था, जो करीब 24 प्रतिशत की वृद्धि थी।अब वर्तमान सरकार ने इसमें सीधे 78 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 60 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है।इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।राज्य सरकार पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कई अहम फैसले ले रही है।सरकार का उद्देश्य प्रदेशवासियों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है,ताकि गंभीर उपचार के लिए लोगों को दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।सरकार ने इससे पहले मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कर रहे विद्यार्थियों के मासिक स्टाइपेंड में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की थी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्टाइपेंड 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष का 45 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये तथा तृतीय वर्ष का स्टाइपेंड 50 हजार से बढ़ाकर 65 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया था।सरकार का मानना है कि पीजी विद्यार्थी अध्ययन के साथ मरीजों के उपचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,इसलिए उन्हें बेहतर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया गया।इसी प्रकार मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर स्पेशलिस्ट तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्टाइपेंड में भी 50 प्रतिशत से लेकर 170 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई थी। सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर एक लाख रुपये तथा सुपर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिस्ट) का स्टाइपेंड 1.30 लाख रुपये प्रतिमाह किया गया था।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।पिछले साढ़े तीन वर्षों में इन दोनों क्षेत्रों में अनेक सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के वेतन में वृद्धि से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक ओर अस्पतालों में आधुनिक उपकरण और सुविधाओं का विस्तार कर रही है,वहीं दूसरी ओर चिकित्सकों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दूर करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन पहलों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा आम लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन के शेष कार्य को मंजूरी, ₹378.48 करोड़ से होगा निर्माण

शिमला-:पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन परियोजना के लंबे समय से लंबित शेष कार्य को अब नई गति मिलने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने परियोजना के बैलेंस कार्य के लिए ₹378.48 करोड़ की लागत का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) जारी कर दिया है। यह कार्य पिंजौर बाईपास से बद्दी-नालागढ़ सेक्शन (किमी 4+200 से 34+500) तक...

गुरुग्राम: टूटी सड़क पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर विकास के दावों को लेकर हमला

गुरुग्राम: सेक्टर-9 स्थित ईएसआई अस्पताल के सामने जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर कमल के फूल के कटआउट रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और खराब सड़कों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। गुरुग्राम के सेक्टर-9 में ईएसआई अस्पताल के...

भाजपा विधायक दल का शिमला में प्रदर्शन, सरकार पर राजनीतिक प्रताड़ना के लगाए आरोप

शिमला,संजू-:शिमला में भाजपा विधायक दल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने सीटीओ से नाज़ चौक तक मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने प्रदेश सरकार...

जयराम ठाकुर के आरोपों पर नरेश चौहान का जवाब, बोले- बिना सबूत व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित नहीं

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि राजनीतिक बहस को व्यक्तिगत स्तर तक ले जाना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।उन्होंने कहा...

जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये प्रतिमाह

शिमला-:प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी संस्थानों में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कॉन्ट्रेक्ट तथा जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के मासिक वेतन में 78 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी प्रदान की है।इस निर्णय के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.