राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर प्रहार, कर्ज और वादाखिलाफी पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश के विकास की बजाय कर्ज,राजनीतिक प्रतिशोध और चुनावी वादों से पीछे हटने के कारण चर्चा में है।राणा ने दावा किया कि प्रदेश में जनहित की सरकार नहीं,बल्कि एक “सिंडिकेट” की कार्यशैली देखने को मिल रही है।प्रेस वार्ता के दौरान राणा ने मुख्यमंत्री को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उनके कार्यकाल से जुड़े पांच अलग-अलग “खिताब” अब चर्चा का विषय बन चुके हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उत्तर भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री होने, अपने कार्यकाल में सर्वाधिक कर्ज लेने, मित्रों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार चलाने, सबसे अधिक झूठे वादे करने और राजनीतिक विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज कराने जैसे आरोपों से घिरे हुए हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में वर्षों से एक संगठित तंत्र सक्रिय है,जो सरकारी संसाधनों का उपयोग चुनिंदा लोगों के हित में कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ओएसडी,मीडिया सलाहकार और समन्वयकों की नियुक्तियां कर सरकारी खजाने पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला गया है।कर्ज के मुद्दे पर राणा ने कहा कि वर्ष 1971 से 2022 तक प्रदेश की विभिन्न सरकारों ने कुल लगभग 68 हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया था, जबकि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में ही करीब 44 हजार 600 करोड़ रुपये का नया कर्ज ले लिया है। उनके अनुसार सरकार औसतन हर वर्ष करीब 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज उठा रही है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है।उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने सड़कों के निर्माण और आपदा राहत के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई,लेकिन उसका अपेक्षित लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाया। राणा ने एचआरटीसी की स्थिति, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के क्रियान्वयन और महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने के चुनावी वादे का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार इन मोर्चों पर भी जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी।इसके अलावा राणा ने आरोप लगाया कि सरकार लाभ में चल रही सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने हाल के पंचायत चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि जनता सरकार के कामकाज का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दे रही है और आने वाले चुनावों में इसका असर और अधिक स्पष्ट दिखाई देगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला को हराभरा बनाने की मुहिम तेज, ‘ग्रीन शिमला, अवर शिमला’ अभियान का शुभारंभ

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम शिमला द्वारा ‘ग्रीन शिमला,अवर शिमला’ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ परिसर में पौधा लगाकर किया। यह विशेष अभियान एक सप्ताह तक चलेगा,जिसके तहत शहर...

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, पहली कक्षा से स्नातकोत्तर तक मिलेगी मासिक छात्रवृत्ति

चंबा,मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश सरकार और भारत सरकार द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं।इन योजनाओं के तहत पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को हर महीने छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।तहसील कल्याण अधिकारी तीसा ने ऐसे सभी पात्र विद्यार्थियों और...

सोनीपत में मुख्यमंत्री का छात्रों से संवाद, बोले- मेहनत और पारदर्शिता से ही युवाओं का भविष्य होगा मजबूत

सोनीपत-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि सफलता का आधार कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि हर योग्य...

5 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, मध्य प्रदेश से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मध्य प्रदेश से दो अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों पर ऑनलाइन गेमिंग ऐप ‘रॉकी बुक’ के जरिए निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर लोगों से करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।पुलिस...

राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर प्रहार, कर्ज और वादाखिलाफी पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश के विकास की बजाय कर्ज,राजनीतिक प्रतिशोध और चुनावी वादों से पीछे हटने के कारण चर्चा में है।राणा ने दावा किया कि प्रदेश में जनहित की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.