लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे दिन की भूख हड़ताल में शामिल हुए।
अशोक थापर ने पंजाब सरकार के शहीद सुखदेव थापर के प्रति उदासीन रवैये की कड़े शब्दों नें निंदा करते हुए कहा जाति सम्प्रदाय के आधार पर शहीदों का सम्मान करके आम आदमी पार्टी सरकार वोट बैंक का खेल खेल रही है। जो कि खुद को दूसरों से अलग बताने वाली सताधारी पार्टी का छुपा हुआ ऐजंडा है। उन्होने आरोप लगाया कि पिछले दो दिन से चल रही क्रमवार भूख हड़ताल को खत्म करवाने के लिए प्रशासिनक अधिकारी जन्म स्थली पर स्पैशल ब्रांच का स्टाफ व सीआईडी की तरफ भेज कर जिला व पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रस्तावित 14 अगस्त के लुधियाना दौरे से पूर्व भूख हड़ताल खत्म करवाने के लिए अप्रत्यक्ष रुप से ट्रस्ट पर दबाव बना रहे है। मगर ट्रस्ट ने फैसला किया है कि जब तक मांगे स्वीकार नहीं होंगी। तब तक क्रमवार भूख हड़ताल जारी रहेगी।इस अवसर पर संदीप सिंह, आशीष बौनी, अर्पित थापर, सौरभ मिसर, हरीश ग्रोवर, गौरव बुद्धिराजा, अनिल ग्रोवर, पुनीत , हैरी विरदी, अनिल कुमार व वरिन्द्र कुमार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
