19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को खेलों से जोड़ने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही वह युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।सोमेन देबनाथ ने बताया कि वह सुंदरबन, कोलकाता से भारत भ्रमण के लिए निकले हैं।उनका लक्ष्य कश्मीर से कन्याकुमारी, द्वारका से कामाख्या और अरुणाचल प्रदेश से मिजोरम तक साइकिल से यात्रा करना है। इससे पहले वर्ष 2004 से 2023 तक उन्होंने करीब दो लाख किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 191 देशों का भ्रमण किया।

सोमेन देबनाथ ने बताया कि विश्व यात्रा के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान में तालिबान ने उन्हें 24 दिनों तक अपने कब्जे में रखा।कई देशों में उनका सामान लूटा गया और यात्रा के दौरान मुश्किल परिस्थितियां भी सामने आईं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों, भारतीय समुदाय, भारतीय दूतावासों और प्रशासन से मिले सहयोग ने उनका हौसला बढ़ाया।देबनाथ ने बताया कि विश्व भ्रमण के दौरान उन्होंने आठ साइकिलों का इस्तेमाल किया। इनमें से तीन साइकिलें बुल्गारिया, पोलैंड और जर्मनी में चोरी हो गईं,जबकि पांच साइकिलें उनके म्यूजियम में सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वह करीब 36 राष्ट्राध्यक्षों, 72 प्रधानमंत्रियों और छह राजाओं से भी मुलाकात कर चुके हैं।अपनी मौजूदा यात्रा के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों से जोड़ना उनके अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह ‘नशा मुक्त भारत’, ‘एक पेड़ एक जीवन’,‘पुनर्मिलन भारत’ और ‘भारतीय युवा एवं खेल’ जैसे संदेशों को आगे बढ़ा रहे हैं।सोमेन के मुताबिक वह सामान्य दिनों में 80 से 100 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। शहरों में यह दूरी 20 से 60 किलोमीटर रहती है, जबकि लंबे सफर में वह 150 से 200 किलोमीटर या उससे अधिक भी तय कर लेते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

सोलन,भूपेंद्र-:उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा।मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।वहीं, मंदिर के...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से टाइलों से...

ब्रिक्स से हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर तक बोले विक्रमादित्य,रूस, चीन समेत सदस्य देशों से रिश्ते हों मजबूत,

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन को भारत के लिए अहम अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बदलती आर्थिक और रणनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत को ब्रिक्स में अपनी भूमिका और मजबूत करनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने रूस और चीन के साथ संबंधों से लेकर हिमालयी क्षेत्र...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों को...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक मेडिकल कैंप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.