भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने के बजाय अपने तीन साल के कार्यकाल की चिंता करें: सुरेश कश्यप

शिमला,संजू-:हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। CPRI मुख्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा सांसदों की भूमिका पर सवाल उठाने के बजाय अपने तीन साल के कार्यकाल और प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति की चिंता करनी चाहिए।कश्यप ने कहा कि भाजपा सांसदों को मुख्यमंत्री से किसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। लोकसभा और राज्यसभा के भाजपा सांसद अपनी संवैधानिक और राजनीतिक जिम्मेदारी को अच्छी तरह जानते हैं और हिमाचल के हितों की आवाज कहां और कैसे उठानी है, इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री से सीख लेने की जरूरत नहीं है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल से जुड़े विषय जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के समक्ष उठाए गए, केंद्र ने प्रदेश का पूरा सहयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार केंद्र की मदद लेने के बाद भी प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का धन्यवाद करना भूल जाती है। कश्यप ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से हिमाचल को लगातार सहायता मिल रही है और आपदा से लेकर विकास कार्यों तक केंद्र सरकार प्रदेश के साथ खड़ी रही है।

आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना

राजस्व घाटा अनुदान (RDG) को लेकर कश्यप ने कहा कि यह एक अस्थायी व्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस सरकार 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल और 2030 तक देश का सबसे विकसित राज्य बनाने का दावा करती है, जबकि दूसरी ओर हर आर्थिक समस्या के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराती है।कश्यप ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में आत्मनिर्भर हिमाचल बनाना चाहती है तो उसे प्रदेश की आय बढ़ाने, गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण करने और कर्ज पर निर्भरता कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बढ़ते कर्ज को प्रदेश के आर्थिक भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

अधिकारियों का कैडर घटाने के प्रस्ताव पर भी हमला

आईएएस,आईपीएस और अन्य अधिकारियों के कैडर में कमी के प्रस्ताव पर कश्यप ने कहा कि सरकार गलत जगह खर्च कम करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अधिकारियों का कैडर कम करने के बजाय अपनी “मित्रों की फौज” का कैडर कम करें।उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।सरकार को अधिकारियों की संख्या घटाने के बजाय अनावश्यक राजनीतिक नियुक्तियों और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना चाहिए।

भाजपा में गुटबाजी के आरोपों पर पलटवार

भाजपा में गुटबाजी के मुख्यमंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए कश्यप ने कहा कि भाजपा का केवल एक ही गुट है और उसका नाम भारतीय जनता पार्टी है।उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की एकजुटता कांग्रेस को दिखाई देगी।उन्होंने हाल के पंचायती राज एवं शहरी निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि इन चुनावों में जनता ने भाजपा को व्यापक समर्थन दिया है।कश्यप ने दावा किया कि चार नगर निगमों में से तीन में भाजपा ने अपना नेतृत्व स्थापित किया है और यदि इन चुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जाए तो जनता ने कांग्रेस सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है।

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर निशाना

वंदे मातरम् को लेकर CWC के फैसले पर सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय ध्वज और भारत माता का सम्मान भाजपा के लिए राजनीति का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रगौरव का विषय है।कश्यप ने कांग्रेस नेतृत्व पर वंदे मातरम् के प्रति अनुचित रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रगौरव से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम्, तिरंगा और भारत माता उनके लिए सर्वोपरि हैं।उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विदेशों में भारत को लेकर उनकी टिप्पणियों से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से दूसरों पर सवाल उठाने से पहले आत्ममंथन करने की बात कही।

हिमकेयर योजना को कमजोर न करने की अपील

हिमकेयर योजना को लेकर कश्यप ने कहा कि इस योजना ने हिमाचल के लाखों जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि यदि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका है तो निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी संभावित गड़बड़ी के आधार पर पूरी हिमकेयर योजना को कमजोर या बंद करना समाधान नहीं है। कमियां हैं तो उन्हें दूर किया जाए, लेकिन गरीबों का इलाज नहीं छीना जाना चाहिए।कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर प्रदेश की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। तीन साल से अधिक समय बीतने के बावजूद विकास की गति और प्रदेश की आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

2027 चुनावों की तैयारी में कांग्रेस एक्शन मोड में, केहर सिंह खाची को नोटिस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर पार्टी की आगामी रणनीति,संगठनात्मक गतिविधियों और आंतरिक अनुशासन को लेकर स्थिति स्पष्ट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने वाले नेताओं के...

भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने के बजाय अपने तीन साल के कार्यकाल की चिंता करें: सुरेश कश्यप

शिमला,संजू-:हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। CPRI मुख्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा सांसदों की भूमिका पर सवाल उठाने के बजाय अपने तीन साल के...

विजिलेंस पूछताछ के बाद बोले जनक राज- सरकार सही है, तो सिटिंग जज से कराए हिमकेयर मामले की जांच

शिमला/संजू-:हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच भरमौर से भाजपा विधायक डॉ.जनक राज गुरुवार को विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंचे डॉ.जनक राज से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई।वह पूर्व भाजपा सरकार के दौरान मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद पर रह चुके हैं।पूछताछ के बाद डॉ. जनक राज ने सरकार...

पतलीकूहल स्कूल में खीर खाने से 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद होगी कार्रवाई

शिमला,संजू-:कुल्लू जिले के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील के दौरान खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।खीर खाने के कुछ ही समय बाद कई बच्चों को उल्टियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। स्थिति को देखते हुए बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)...

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 23 अगस्त के बाद बारिश में कमी के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है।निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई,जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।बिलासपुर,हमीरपुर और सोलन में सबसे अधिक बारिश हुई,जहां करीब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.