विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

राहुल चावला,धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है।इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका हासिल कर सकते हैं।माई भारत कांगड़ा के उप निदेशक ध्रुव डोगरा ने बताया कि क्विज का पहला चरण 30 सितंबर तक माई भारत पोर्टल पर आयोजित किया जा रहा है।इस चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभागियों का चयन आगामी निबंध प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।इसके बाद प्रेजेंटेशन और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए होगा।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यहां उन्हें देश के प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, सांसदों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा।साथ ही युवा ‘विकसित भारत-2047’ को लेकर अपने विचार और विजन भी प्रस्तुत कर सकेंगे।कार्यक्रम में केवल क्विज ही नहीं, बल्कि कल्चरल ट्रैक और यूथ पार्लियामेंट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पेंटिंग,भाषण, लोक नृत्य, लोक गीत, लोक संगीत, डिक्लेमेशन और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।ध्रुव डोगरा ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बेटे को बचाने नहर में कूदा 78 वर्षीय पिता, दोनों की मौत; दो दिन बाद एक साथ मिले शव

करनाल -:करनाल के निसिंग क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बेटे को नहर में डूबता देख उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता ने नहर में छलांग लगा दी।तेज बहाव के चलते पिता और पुत्र दोनों पानी में बह गए।करीब दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव राजौंद गांव के...

घरौंडा में खूनी संघर्ष: रॉड के वार से युवक की मौत, आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पीटा

करनाल-:करनाल के घरौंडा में शुक्रवार सुबह मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया।वीर राइस मिल के पास हुए विवाद में एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर जमा लोगों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया और...

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना

शिमला-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव को ‘नॉर्मल रूटीन’ बताए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह सामान्य प्रक्रिया थी तो सरकार ने पंचायती राज चुनावों...

शिक्षा मंत्री बोले ,दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है।उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत दुर्ग रहा है,लेकिन पंचायतीराज चुनावों में पार्टी को उम्मीद के अनुरूप परिणाम...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में प्रदर्शन

हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना,शिमला-:बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला।हमीरपुर, धर्मशाला,शिमला और ऊना में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया और कई स्थानों पर रैली निकालकर केंद्र सरकार व बैंक प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.