/ Oct 31, 2026

सीबीएसई स्कूलों के लिए नई यूनिफॉर्म और ड्रेस कोड तय, शिक्षकों की पोशाक भी निर्धारित

शिमला,10 सितम्बर। प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों को एकरूप और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप दे दिया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक में इन विषयों पर विस्तार से चर्चा के बाद निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों की विशिष्ट यूनिफॉर्म हरे रंग की थीम पर आधारित होगी।वहीं,महिला शिक्षिकाओं के लिए हल्के लाइलैक (बैंगनी) रंग की पोशाक निर्धारित की गई है। पुरुष शिक्षक हल्के नीले रंग की पैंट और शर्ट पहनेंगे।स्कूल भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंगों में रंगा जाएगा,जिससे सभी सीबीएसई स्कूलों को एक समान पहचान मिल सके।सरकार ने शिक्षकों के ड्रेस कोड को साफ-सुथरा,औपचारिक, शालीन और पेशेवर रखने पर जोर दिया है। ड्रेस में अनावश्यक सहायक वस्तुओं का न्यूनतम प्रयोग किया जाएगा।इसके अलावा ड्यूटी के दौरान सभी शिक्षकों के लिए पहचान पत्र पहनना अनिवार्य होगा।

स्कूल भवन ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंग में होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में आवश्यक आधारभूत ढांचे को विकसित करने तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 80 करोड़ रुपये जारी किए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।बैठक में विधायक सुरेश कुमार, चंद्र शेखर और नीरज नैय्यर, हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 6 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक...

अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में की शिरकत, भुट्टो-कंवर की एकजुटता को बताया पार्टी के लिए अहम

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की।समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और वीरेंद्र कंवर भी एक साथ मंच पर...

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

शिमला-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी शुरू किए जाएंगे। खास बात यह है कि ये दोनों विभाग अभी तक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका…पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा।सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।कानून व्यवस्था बनाए रखने,ट्रैफिक को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.