/ Sep 18, 2026

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा। जहां मुख्यमंत्री रुकते,वहां उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ जुट जाती। कई युवा उनके साथ चलते हुए सेल्फी लेते नजर आए।

युवाओं से संवाद करते नजर आए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भी युवाओं के उत्साह के बीच सहजता से उनके साथ चलते रहे।पूरे रास्ते उन्होंने बच्चों और युवाओं से बातचीत की। किसी का हालचाल पूछा तो किसी से पढ़ाई और भविष्य को लेकर चर्चा की।मुख्यमंत्री के साथ कुछ कदम चलना और उनसे सीधे संवाद करना युवाओं के लिए वॉकाथॉन का खास अनुभव रहा।

सरकार और कांग्रेस के नेताओं ने भी लिया हिस्सा

वॉकाथॉन में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,विधायक राकेश कालिया,सुदर्शन बबलू,विवेक शर्मा,पूर्व मंत्री एवं एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार,पूर्व विधायक सतपाल रायजादा,महाधिवक्ता अनूप रत्न,जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम सहित कई गणमान्य लोग युवाओं के साथ चले।वॉकाथॉन के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को एंटी-चिट्टा अभियान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। मैदान से सड़क तक बढ़ते हजारों कदमों के बीच नारे और गीत गूंजते रहे।हाथों में नशे के खिलाफ संदेश देती तख्तियां और जुबान पर नशे के खिलाफ आवाज नजर आई। इस दौरान “चिट्टे पर प्रहार,हिमाचल है तैयार” का संदेश लगातार गूंजता रहा।

करीब 40 हजार लोगों की भागीदारी का दावा

आयोजकों के अनुसार वॉकाथॉन में करीब 40 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह इंदिरा खेल मैदान से शुरू हुआ युवाओं का जोश सड़कों तक पहुंचा।गीतों और नारों के बीच हजारों कदम एक साथ आगे बढ़े। वॉकाथॉन ने ऊना में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की बड़ी तस्वीर पेश की।

सीएम बोले—नशे के खिलाफ सरकार ने की कड़ी कार्रवाई

वॉकाथॉन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ड्रग्स और चिट्टे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।उन्होंने दावा किया कि हिमाचल सरकार की कार्रवाई की वजह से भारत सरकार के नारकोटिक्स विभाग ने भी प्रदेश सरकार के मॉडल की सराहना की और अन्य राज्यों को इसे अपनाने की बात कही।

NDPC एक्ट की जगह नया कानून बनाने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पूर्व सरकार के NDPC एक्ट की जगह नया एक्ट बनाया।उन्होंने दावा किया कि नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियां जब्त करने के साथ उन्हें नष्ट तक किया गया है।उन्होंने कहा कि अमृतसर और अंबाला समेत दूसरे राज्यों से भी नशे के मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर हिमाचल लाया जा रहा है।

नशे में संलिप्त अधिकारियों पर भी कार्रवाई

सुक्खू ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त पाए गए अधिकारियों के खिलाफ भी सरकार ने कार्रवाई की है और ऐसे अधिकारियों को निलंबित तक किया गया।मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश में चिट्टे और नशे से जुड़े मामलों में कमी आई है।

बोले—यह किसी पार्टी की नहीं, युवाओं की मुहिम

भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केवल झूठ और राजनीतिक बयानबाजी करती है।उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार ने नशे के खिलाफ जो कानून बनाया है,उसे भाजपा सरकार ने लागू क्यों नहीं किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भाजपा नशे के खिलाफ वास्तव में संवेदनशील है तो उसके नेताओं को ऊना में आयोजित वॉकाथॉन में शामिल होना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल विशेष की रैली नहीं थी,बल्कि सरकार की ओर से युवाओं और जनरेशन-जी को नशे के प्रति जागरूक करने का प्रयास था।उन्होंने भाजपा नेताओं से राजनीतिक विरोधाभास छोड़कर नशे के खिलाफ इस अभियान में शामिल होने की अपील की.

हार्मोनी ऑफ द पाइंस’ ने बांधा समां

वॉकाथॉन में हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा ‘हार्मोनी ऑफ द पाइंस’ ने भी अहम भूमिका निभाई। सब इंस्पेक्टर ठाकुर दास के नेतृत्व में 16 सदस्यीय ऑर्केस्ट्रा ने सुबह करीब आठ बजे से मंच संभाल लिया।मुख्यमंत्री के पहुंचने तक ऑर्केस्ट्रा ने अपनी प्रस्तुतियों से वहां मौजूद हजारों बच्चों को जोड़े रखा।

‘चिट्टे पर प्रहार, हिमाचल है तैयार’ गीत ने दिया संदेश

ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति के दौरान AI की मदद से तैयार गीत ‘चिट्टे पर प्रहार,हिमाचल है तैयार’ भी बजाया गया। गायक कार्तिक, मनमोहन, कृतिका, दिलीप और दीपिका ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल बनाया। ऑर्केस्ट्रा के अन्य सदस्यों ने भी संगीत के जरिए कार्यक्रम में रंग भरा।कार्यक्रम में विभिन्न फिल्मी गीतों के साथ पंजाबी और हिमाचली गीत भी प्रस्तुत किए गए। संगीत और गीतों के बीच हजारों बच्चों और युवाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। पुलिस ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति ने नशे के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग भी दिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसुनवाई में विज का सख्त रुख: एफआईआर में देरी पर दो चौकी प्रभारी सस्पेंड, बिजली-पेंशन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को लापरवाही के मामलों में कड़े निर्देश दिए। चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं करने और कार्रवाई में देरी की शिकायतों पर उन्होंने हाउसिंग बोर्ड और तोपखाना पुलिस चौकी के प्रभारियों को...

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से पूछे बेबाक सवाल, पेपर लीक से स्वच्छता तक हुई खुली चर्चा

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के विद्यार्थियों से संवाद किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा,करियर,स्वच्छता,पेपर लीक और स्कूल से जुड़ी सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बेबाकी से सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा व्यवस्था में...

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है।बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर से ढक...

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई।वहीं,जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

हमीरपुर,अरविंद–:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ केक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.