/ Sep 16, 2026

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र सरकार की पहल को रेखांकित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय जल मंत्री की छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद इस परियोजना को लेकर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार हुआ है।उन्होंने कहा कि भविष्य में पानी और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए किशाऊ बांध परियोजना महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अनुराग ठाकुर ने इसे सहकारी संघवाद का उदाहरण बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों ने मिलकर लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान की दिशा में काम किया है।

90 फीसदी खर्च केंद्र का,हिमाचल-उत्तराखंड को बिजली में हिस्सेदारी

अनुराग ठाकुर के मुताबिक परियोजना पर होने वाले खर्च का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन कर रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को बिजली में हिस्सेदारी मिलेगी। उन्होंने हिमाचल सरकार पर परियोजना का श्रेय लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकारें पिछले 50 से 60 वर्षों में इस समस्या का समाधान नहीं कर सकीं तो अब परियोजना को लेकर श्रेय लेने की होड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और संबंधित राज्यों के बीच समन्वय को परियोजना की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

डिजिटल ट्रांजेक्शन के प्रस्तावित शुल्क पर कांग्रेस को घेरा

2000 रुपये से अधिक के मर्चेंट डिजिटल ट्रांजेक्शन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि डिजिटल पेमेंट व्यवस्था ने आम लोगों और व्यापारियों के लिए लेनदेन को आसान बनाया है।उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल पेमेंट व्यवस्था की दुनिया भर में चर्चा होती है और छोटे दुकानदारों से लेकर आम नागरिक तक इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था को विस्तार से समझने की जरूरत है।उनके अनुसार 2000 रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर शुल्क नहीं है और कई अन्य श्रेणियों में भी शुल्क लागू नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित शुल्क उपभोक्ता के बजाय मर्चेंट से संबंधित है।अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर इस मुद्दे को लेकर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्थानीय कानूनों के पालन पर जोर

सोशल मीडिया को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्रिएटिविटी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर ऐसी सामग्री भी सामने आ रही है,जिसका बच्चों और युवाओं पर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर उम्र संबंधी नियम बनाए गए हैं।उन्होंने भारत में काम कर रही सोशल मीडिया कंपनियों से स्थानीय कानूनों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को उनके काम का पर्याप्त भुगतान मिलने की व्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

ब्रिक्स को लेकर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया

ब्रिक्स सम्मेलन में सीमा विवाद पर चर्चा नहीं होने संबंधी राहुल गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर अंतरराष्ट्रीय मंच का अपना निर्धारित एजेंडा होता है और उसी के अनुसार विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती है।उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि राहुल गांधी के बयानों में परिपक्वता दिखाई देगी।अनुराग ठाकुर ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के कई हिस्सों में तनाव और युद्ध की परिस्थितियां हैं और भारत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समस्याओं के समाधान की दिशा में अपनी भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कांग्रेस पर भारत की अर्थव्यवस्था,स्टार्टअप,युवाओं और अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों पर सवाल उठाने का आरोप भी लगाया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे। देर रात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.