हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश

शिमला-:हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज व्यवस्था में डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में एक नई पहल करते हुए हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम पोर्टल लॉन्च किया है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान (एमएसहिपा) में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला के दौरान पोर्टल का शुभारंभ किया।सरकार के अनुसार,इस प्रणाली को शुरू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है।

बैठकों का रिकॉर्ड ऑनलाइन

पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायतों,पंचायत समितियों और जिला परिषदों की बैठकों का एजेंडा,बैठक विवरण और प्रोसिडिंग ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी।प्रधान,उपप्रधान,वार्ड सदस्यों और ग्राम सभा सदस्यों की उपस्थिति भी डिजिटल रूप से दर्ज होगी। बैठक के लिए आवश्यक कोरम की स्थिति सिस्टम में दर्ज की जा सकेगी तथा कार्यवाही पूरी होने के बाद ई-हस्ताक्षर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से बैठकों के रिकॉर्ड को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं और नियमों की पूरी जानकारी रखने तथा बजट का नियमानुसार प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।उनके अनुसार,नियमों और प्रक्रियाओं की सही अनुपालना से पंचायतों के निर्णयों से जुड़े विवादों को कम करने में मदद मिल सकती है।

राज्य स्तर तक जुड़ेगा सिस्टम

पोर्टल से पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक के अधिकारी जुड़ सकेंगे। हिम एक्सेस के माध्यम से लॉगिन की सुविधा मिलने से अलग-अलग पोर्टल पर जाने की आवश्यकता कम होगी।भविष्य में इसे पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से जोड़ा जाएगा,जिससे आम नागरिक भी पंचायत बैठकों की कार्यवाही ऑनलाइन देख सकेंगे।

ग्रामीण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा

कार्यशाला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।विभागीय अधिकारियों को योजनाओं,नियमों और बजट के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन की बेस्ट प्रैक्टिसेज पर आधारित मैगजीन का विमोचन भी किया गया।विभाग के निदेशक राघव शर्मा और हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के CEO सुरेंद्र मोहन सहित विभिन्न जिलों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला कैंटोनमेंट में किआ इंडिया ने शुरू किया प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी. का पांचवां चरण

अंबाला-:किआ इंडिया ने कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के सहयोग से प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी.(डेवलप रिस्पॉन्सिबल आउटलुक फॉर प्लास्टिक) के पांचवें चरण की शुरुआत की।इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) द्वारा क्रियान्वित इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के लिए व्यवस्थित संग्रहण व्यवस्था विकसित करने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।इस...

एशियन गेम्स की पदक विजेता सुचिका तरियाल का गुरुग्राम में सम्मान, एमएमए में रचा इतिहास

गुरुग्राम-:जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की महिला 60 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली गुरुग्राम खेल विभाग की जूनियर प्रशिक्षक सुचिका तरियाल का नेहरू स्टेडियम में सम्मान किया गया। सुचिका ने एमएमए में भारत को एशियन गेम्स का पहला पदक दिलाकर खेल जगत में नई उपलब्धि...

SIR विवाद पर शिमला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी और पुतला दहन

शिमला,संजू-:चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निर्वाचन विभाग के कार्यालय के बाहर पहुंचे।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान मुख्य चुनाव...

EPFO ने वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 की,नई सीमा 17 सितंबर से लागू

शिमला/संजू-:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वेतन सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। EPFO ने वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। हिमाचल के 96 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वेतन सीमा बढ़ने से अब अधिक...

हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश

शिमला-:हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज व्यवस्था में डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में एक नई पहल करते हुए हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम पोर्टल लॉन्च किया है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान (एमएसहिपा) में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला के दौरान पोर्टल का...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.