/ Nov 16, 2026

भारतीय महिला कबड्डी टीम के जीतते ही खेतों में ही नाच पड़े भावना के पिता प्रेम सिंह और परिजन

मंडी/धर्मवीर-:एक तरफ एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी की टीम फाइनल मुकाबला जीतने के लिए मैदान में पसीना बहा रही थी तो दूसरी तरफ उसी टीम की होनहार खिलाड़ी भावना ठाकुर का परिवार खेलों में लहसुन की बीजाई के लिए पसीना बहा रहा था। भावना ठाकुर के परिवार के सभी सदस्य सुबह ही खेतों में लहसुन की बीजाई के लिए चले गए थे और काम के साथ-साथ मोबाईल फोन पर मैच का सीधा प्रसारण भी देख रहे थे। गांव के अन्य लोग भी खेतों में काम के साथ-साथ मैच देख रहे थे। जैसे ही भारतीय टीम ने ईरान को शिकस्त देकर जीत हासिल की तो पूरा परिवार खेतों में ही खुशी से झूम उठा। भावना के पिता प्रेम सिंह खेतों में ही नाच उठे और पूरे परिवार ने वहीं पर ही जश्न मनाया। भावना की बड़ी बहन कुंता देवी ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि आज उनकी बहन ने एक बार फिर से देश दुनिया में अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। हमारी यही दुआ है कि बेटी भावना इसी तरह से आगे बढ़ती रहे और बुलंदियों पर पहुंचे।

परिवार की सबसे छोटी बेटी है भावना ठाकुर

27 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर मूलतः गोहर उपमंडल के बैला गांव की रहने वाली हैं जोकि पंडोह के साथ लगता है। उनके पिता प्रेम सिंह किसान हैं जबकि माता दासी देवी गृहणी हैं। भावना चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उनकी सबसे बड़ी बहन कांता, उनसे छोटी पुष्पा और भाई दुनी चंद हैं। भावना की भाभी प्रोमिला देवी ने बताया कि भावना की कामयाबी पर पूरे परिवार और क्षेत्र को नाज है।

कभी कबड्डी को कह दिया था अलविदा

भावना का कबड्डी का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा।2014 में शुरूआत के कुछ समय बाद ही जूनियर नेशनल खेल लिया,लेकिन उसके बाद कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं कि भावना ने कबड्डी को अलविदा कह दिया।मंडी जिला कबड्डी संघ के नेत्र सिंह और प्रेम ठाकुर भावना के घर जा पहुंचे।दोनों ने पिता प्रेम सिंह की मदद से भावना से बात की और उन्हें दोबारा खेलने के लिए प्रेरित किया। देवता की कसम भी दिलाई कि वो खेलना नहीं छोड़ेंगी।उसके बाद भावना ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।भावना की शुरूआती पढ़ाई कोट और स्यांज स्कूलों से हुई जबकि बाद में वह सिरड़ा इंस्टीच्यूट के होस्टल चली गई और कनैड स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की। 2021 में धर्मशाला में कबड्डी की कोचिंग लेकर आगे बढ़ी। 24 नवंबर 2025 को भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन को हराकर विश्वकप जीता था जिसमें भावना ठाकुर की मुख्य भूमिका रही थी। इसके बाद भावना का सपना एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने का था,जिसे भी उसने अब पूरा कर लिया है।मंडी जिला कबड्डी संघ के सचिव नेत्र सिंह ने पूरे संघ की तरफ से भावना को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

सीएम ने दी बधाई,सरकार देगी ईनाम

मंडी दौरे पर आए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय कबड्डी टीम में शामिल रही हिमाचल की चारों बेटियों सहित पूरी टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई दी।उन्होंने जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल को भी जीत के लिए बधाई दी।सीएम ने कहा कि हिमाचल पहुंचने पर सभी विजेताओं का स्वागत किया जाएगा और नियमों के तहत सभी को सरकार की तरफ से ईनामी राशि भी दी जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा; वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की सूचना...

रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत; दो घायल

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बरसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, छह बैठकों में उठेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुई। पूर्व विधायक विजय सिंह मनकोटिया और मौजूदा विधायक नंद लाल के निधन पर विधानसभा में शोक प्रस्ताव पेश किया गया। सदन के...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार,बोले-अब विदाई का समय आ गया,चार साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है। उन्होंने मौजूदा विधानसभा के इस सत्र को आखिरी...

डलहौजी की खूबसूरत वादियों में सैलानियों की धूम, चमेरा झील में बोटिंग का उठा रहे भरपूर आनंद

चंबा,मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डलहौजी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक वादियों के लिए देशभर में मशहूर है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक जहां पहाड़ों की खूबसूरती का दीदार करते हैं, वहीं डलहौजी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित चमेरा झील भी इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। झील में बोटिंग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.