/ Nov 16, 2026

सुक्खू के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- जुबान चलाने के बजाय काम करके दिखाए सरकार

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम केवल जुबान चलाना रह गया है,जबकि वे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और विकास कार्यों के लिए प्रयास करने में विश्वास रखते हैं।अनुराग ठाकुर शनिवार को हमीरपुर के साथ लगते दुगनेहड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

दुगनेहड़ी में हुआ सांसद का स्वागत

कार्यक्रम में पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा विधायक आशीष शर्मा,भाजपा नेता नवीन शर्मा,नरेंद्र अत्री,कमलेश परमार सहित भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहे।सांसद ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की तथा केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के बयान पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंडी जिले के बल्ह दौरे के दौरान हिमाचल के सांसदों को लेकर दिए गए ‘कौवों की तरह कायं-कायं’ वाले बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसदों का काम जनता की आवाज को उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की ओर से करवाए गए कार्यों के उद्घाटन तक सीमित है। अनुराग ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के पैचवर्क के लिए भी पर्याप्त धन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आम जनता पर सेस और टैक्स का बोझ बढ़ाने का काम किया गया है।

चुनाव आयुक्त को लेकर कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल की ओर से केंद्रीय चुनाव आयुक्त को हटाने संबंधी दिए गए बयान पर भी अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावों में जीत हासिल नहीं कर पाने के बाद चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाती है और झूठे आरोप लगाती है।उन्होंने कहा कि किसी रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करना उचित नहीं है।अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के शासनकाल में चुनावों के दौरान हुई कथित घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि चुनाव हारने के बाद व्यवस्था पर सवाल उठाना कांग्रेस की रणनीति बन गई है।

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम को बधाई

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।उन्होंने हिमाचल के युवा खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम के स्वदेश लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने पर जोर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और बच्चों को उपहार भी दिए गए। उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाकर स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत करना आवश्यक है,ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ और सक्षम बन सकें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा; वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की सूचना...

रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत; दो घायल

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बरसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, छह बैठकों में उठेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुई। पूर्व विधायक विजय सिंह मनकोटिया और मौजूदा विधायक नंद लाल के निधन पर विधानसभा में शोक प्रस्ताव पेश किया गया। सदन के...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार,बोले-अब विदाई का समय आ गया,चार साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है। उन्होंने मौजूदा विधानसभा के इस सत्र को आखिरी...

डलहौजी की खूबसूरत वादियों में सैलानियों की धूम, चमेरा झील में बोटिंग का उठा रहे भरपूर आनंद

चंबा,मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डलहौजी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक वादियों के लिए देशभर में मशहूर है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक जहां पहाड़ों की खूबसूरती का दीदार करते हैं, वहीं डलहौजी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित चमेरा झील भी इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। झील में बोटिंग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.