दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि बजंतरियों को पहले से तय 23-23 हजार रुपये का नजराना उत्सव शुरू होने से पहले दिया जाए। उन्होंने कारदार संघ की ओर से नजराने की राशि पहले न देने संबंधी प्रस्ताव को खारिज करने की मांग भी उठाई है।

कुल्लू के ढालपुर स्थित अटल सदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं के साथ आने वाले बजंतरी सात दिनों तक देव सेवा में अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इनमें कई बजंतरी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और पूरे उत्सव के दौरान देवताओं की सेवा में उपस्थित रहते हैं।ऐसे में उन्हें मिलने वाला नजराना समय पर दिया जाना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि दशहरा उत्सव समिति की बैठक में प्रशासन की ओर से बजंतरी संघ को 23-23 हजार रुपये नजराने के तौर पर देने का निर्णय लिया गया था,लेकिन अगले ही दिन कारदार संघ की ओर से यह राशि पहले न देने का प्रस्ताव रखा गया।

शर्मा ने सवाल उठाया कि जब कारदार संघ की मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2024 में ही पूरा हो चुका है,तो उसे इस तरह का प्रस्ताव रखने का अधिकार कैसे है।उन्होंने कहा कि कारदार व्यक्तिगत तौर पर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं,लेकिन कार्यकारिणी के रूप में प्रस्ताव पारित करने की वैधता पर सवाल उठता है।ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि संस्था की ओर से जिला प्रशासन को पत्र भेजकर कुल्लू कारदार संघ से जुड़े कथित 136 फर्जी कारदारों की जांच की मांग की जाएगी।उनका आरोप है कि इन लोगों के कारदार होने का राजस्व रिकॉर्ड में कोई प्रमाण नहीं है।उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं,तो ऐसे लोगों को दशहरा उत्सव समिति की ओर से दिए जाने वाले नजराने से बाहर किया जाना चाहिए।उन्होंने देवी-देवताओं की भूमि से जुड़े मामले का भी मुद्दा उठाया। शर्मा ने कहा कि देवताओं की जमीन का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उनका आरोप है कि कुछ कारदारों ने देवी-देवताओं की जमीन बेच दी है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी कारदार द्वारा देव भूमि बेचने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था इस विषय को भी न्यायालय के समक्ष उठाएगी।

ओम प्रकाश शर्मा ने कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले विधायक दशहरा उत्सव को सामाजिक उत्सव बताते हुए इसके खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक किए जाने की बात करते थे।उन्होंने रघुनाथ मंदिर में आने वाले चढ़ावे का भी हिसाब सार्वजनिक करने की मांग का जिक्र किया।शर्मा ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद विधायक अपने पुराने रुख से पीछे हट गए हैं।उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव समिति की बैठकों में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। देव नीति और धार्मिक परंपराओं के बीच राजनीति को स्थान नहीं दिया जाना चाहिए।उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने की मांग की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा, सेब उत्पादन और सियासी बयानबाजी पर जगत नेगी का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है।प्रदेश के कई जिलों में बारिश,भूस्खलन और आपदा के कारण बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज...

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई।मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है,जिससे स्थानीय...

मां नयना देवी के दरबार पहुंचे गुरदास मान, सुख-समृद्धि की कामना

बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.