10वीं पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, उत्तर पूर्वी रेलवे में निकली बंपर भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

दिल्ली (एकता): 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। अगर आप नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपके लिए रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) गोरखपुर में बंपर भर्ती निकली है। बता दें कि यहां कई एक्ट अपरेंटिस पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी हैं। अगर कोई इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार है वह आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2023 शाम 5 बजे तक है।


RRC NER
गोरखपुर में विभिन्न एक्ट अपरेंटिस पदों पर 1104 रिक्तियों की भर्ती

यांत्रिक कारखाना/गोरखपुर – 411 पद
कैरिज एवं वैगन/लज्जतनगर – 64 पद
कैरिज एवं वैगन/लखनऊ जं – 155 पद
डीजल शेड/गोण्डा – 90 पद
कैरिज एवं वैगन/वाराणसी – 75 पद
सिग्नल वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट – 63 पद
ब्रिज वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट – 35 पद
यांत्रिक कार्यशाला/इज्जतनगर – 151 पद
डीजल शेड/इज्जतनगर – 60 पद

जानिए क्या है आयु सीमा

अगर कोई इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है तो उन उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जिससे उम्मीदवारों को थोड़ी राहत मिलगी।

आवेदन शुल्क

गोरखपुर में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपए का परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को फ्री फीस का ऐलान किया गया है।

Railway NER GKP शैक्षणिक योग्यता

अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। उनके पास आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके बिना वह इन पदों पर आवेदन नहीं कर सकते।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खड़गे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

मंडी , धर्मवीर-: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्बाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। जम्बाल ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा राजनीतिक संवाद के स्तर को...

गोपालपुर में 20 साल से अधूरी सड़क पर भड़का गुस्सा, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान

मंडी, धर्मवीर -सरकाघाट उपमंडल की गोपालपुर पंचायत में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण को लेकर लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड के ग्रामीणों ने गोपालपुर-बतालड़ी सड़क के 20 वर्षों से अधूरे पड़े रहने के विरोध में पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। बुधवार को करीब...

ऊना में महिला आरक्षण बिल पर भाजपा की नारी शक्ति वंदन रैली, कांग्रेस पर सत्ती का तीखा हमला

ऊना, राकेश -हिमाचल प्रदेश के ऊना में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन रैली का आयोजन किया। इस रैली का नेतृत्व पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजत राणा की अगुवाई में बड़ी संख्या...

बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता  राहुल गांधी  और इंडिया गठबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रामपाल...

कांगड़ा घाटी रेल सेवा बहाली में देरी पर जनता नाराज़, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धर्मशाला, राहुल -जिला कांगड़ा की लाखों की आबादी आज भी रेल सुविधा से वंचित है, जिससे लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। कांगड़ा घाटी रेल संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार पर लगातार अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द रेल सेवा बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन को और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.