हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

शिमला।हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है।प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।इसका प्रभाव 12 और 13 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा।इसके चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।पहाड़ों पर बर्फ गिरने से मैदानी और मध्यवर्ती इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है।इसके बाद 10 और 11 नवंबर को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब हो सकता है।पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 15 नवंबर तक बने रहने का अनुमान है।ऐसे में अगले कुछ दिनों के दौरान प्रदेशवासियों को दिन और रात के तापमान में बदलाव महसूस होगा।

बर्फबारी के बाद बढ़ेगी ठिठुरन

ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में संभावित बर्फबारी से ठंड में तेजी आएगी।खासकर लाहुल-स्पीति,किन्नौर और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान और नीचे जा सकता है।मौसम में बदलाव के चलते सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।लोगों को गर्म कपड़े निकालने की जरूरत पड़ सकती है।

मंडी और सुंदरनगर में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

दिवाली के बाद प्रदेश के कुछ मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर भी दिखने लगा है।सोमवार सुबह मंडी और सुंदरनगर में मध्यम कोहरा छाया रहा।मंडी में दृश्यता घटकर करीब 200 मीटर रह गई,जबकि सुंदरनगर में 300 मीटर दर्ज की गई। कम दृश्यता के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऊना में 32.8 डिग्री पहुंचा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा।इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।ऊना में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।वहीं सुंदरनगर,भुंतर और देहरा गोपीपुर में भी दिन के समय गर्मी का असर देखने को मिला।

कुकुमसेरी में पारा माइनस में

एक ओर मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है,वहीं जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रातें काफी ठंडी हो गई हैं।लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दीपावली की रात बदोली गांव में खूनी वारदात, थार से कुचलकर दंपती की हत्या, दो घायल

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बदोली गांव में दीपावली की रात खूनी वारदात सामने आई है।यहां एक परिवार पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में दंपती की मौत हो गई,जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित भारतीय...

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

शिमला।हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है।प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।इसका प्रभाव 12 और 13 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा।इसके...

धर्मशाला में दिवाली पर पटाखों का कहर, 20 लोग झुलसे…बच्ची टांडा रेफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:दीपावली पर आतिशबाजी का उत्साह कुछ लोगों के लिए दर्दनाक अनुभव बन गया।पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही के चलते धर्मशाला में करीब 20 लोग झुलसने का शिकार हुए हैं।इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं।राहत की बात यह रही कि अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.