लुधियाना। एपेक्स सिक्योरिटीज की ओर से आयोजित भव्य पुरस्कार संध्या उत्साह और खुशियों भरे माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर पंजाबी संगीत जगत के कई नामी कलाकारों ने शिरकत की। इनमें परमीश वर्मा, अखिल, इंदर चाहल, लाडी चाहल, सुखन वर्मा और बॉब समेत कई अन्य कलाकार शामिल रहे।
एपेक्स सिक्योरिटीज के मालिक हरविंदर सिंह हार्डी (लुधियाना) के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में कलाकारों ने अपने हाथों से कंपनी के कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कलाकारों ने कर्मचारियों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
अपने पसंदीदा कलाकारों के हाथों सम्मान प्राप्त कर कर्मचारी बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दिया।
कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना समारोह का उद्देश्य
एपेक्स सिक्योरिटीज की ओर से हर वर्ष पुरस्कार संध्या का आयोजन किया जाता है। कंपनी का मानना है कि मेहनती कर्मचारियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और उन्हें अधिक लगन एवं समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है। कंपनी भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखेगी।
समारोह के अंत में कंपनी के मालिक हरविंदर सिंह हार्डी ने सभी कलाकारों, अतिथियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समारोह में शामिल होकर इसे यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
