रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, अब हफ्ते में 6 दिन चलेगी अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत

अजमेर (एकता): रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि अब हफ्ते में 6 दिन अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत चलेगी। जानकारी के मुताबिक बुधवार को वंदे भारत ट्रेन नंबर 20977/78 के संचालन पर रोक रहेगी। बताया जा रहा है कि अजमेर और जयपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनों और उनमें सफर करने वाले यात्रियों की तादाद को लेकर यह फैसला लिया गया। उसके तहत अजमेर से ट्रेन दिल्ली से होते हुए चंडीगढ़ तक जाएगी। इस दौरान बीच रास्ते के पूर्व स्टेशनों सहित अंबाला कैंट स्टेशन पर रुकने की जानकारी नहीं है।

वंदे भारत के संचालन में बदलाव

बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अंबाला कैंट स्टेशन पर हो रहा है। ट्रेन नंबर 22447 और 48 नई दिल्ली-अंब अंदौरा-नई दिल्ली का संचालन सोमवार और बुधवार से रविवार तक होगा। ट्रेन का संचालन मंगलवार को नहीं होगा। अजमेर से दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ की तरफ संचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को नहीं होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है, क्योंकि...

क्यों की सिया की हत्या 7 दिनों में नहीं जान पायी मंडी पुलिस, 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में आरोपी

मंडी,धर्मवीर-:बीते 13 अप्रैल की सुबह कॉलेज जाते समय युवती सिया गुलेरिया को विकास पटियाल ने क्यों मौत के घाट उतारा, यह सवाल अभी भी पहेली बना हुआ है। बीते एक सप्ताह में पुलिस आरोपी विकास से हत्या के पीछे की वजह जानने में नाकाम रही है। आज आरोपी को सरकाघाट न्यायालय में पेश किया गया,...

हरियाणा में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का प्रकोप, कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार

चंडीगढ़-:हरियाणा में अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तीव्र रूप धारण कर लिया है। शनिवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से करीब 3.6 डिग्री अधिक पहुंच गया। मौसम में इस अचानक बदलाव का सीधा असर लोगों के दैनिक...

महिला आरक्षण बिल पर सियासी टकराव, मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

रोहतक-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों का विरोध महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। वहीं, विपक्षी दलों की ओर से इस मुद्दे पर अलग रुख सामने आ रहा है, जिससे सियासी बहस तेज हो गई है।...

सुंदरनगर में बहु-ग्राम पेयजल योजना से 20 गांवों को राहत, जल्द शुरू होगी नियमित जलापूर्ति

मंडी-:मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जरोल-कांगू बहु-ग्राम पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल इसे ट्रायल आधार पर चलाया जा रहा है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के जरोल-कांगू इलाके में जल शक्ति विभाग द्वारा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.