दिल्ली (एकता): दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र जल्द शुरू होने जा रहा है। बता दें कि यह सत्र 15 दिसंबर से 18 दिसंबर 2023 तक चलेगा। सूत्रों के मुताबिक शीतकालीन सत्र के 4 दिन तक चलने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि जैसे राजधानी में प्रदूषण का स्तर फैला हुआ है, सदन में इसका मुद्दा भी गरमा सकता है। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा अधिकारियों ने बताया कि 2023-24 के लिए संशोधित बजट को विधानसभा सत्र के पहले ही दिन पेश किया जा सकता है।
