Election Results 2023: 4 राज्यों के चुनावी नतीजों में जानें हॉट सीटों का हाल, कौन लहराएगा अपनी जीत का परचम?

मध्यप्रदेश (एकता): मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए काउंटिंग जारी है। बता दें कि कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है। उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। हर कोई देखने को बेताब है कि आखिर कौन सी पार्टी अपने राज्य में सरकार बनाएंगी। सूत्रों के मुताबिक इन राज्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर अशोक गहलोत का चुनावी भविष्य दांव पर है। भूपेश बघेल और के. चंद्रशेखर राव भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 2,534 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज यानि 3 दिसंबर को हो रहा है। वैसे तो सभी सीटें अपने आप में खास है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश की हॉट सीटों पर ही रहेगी।

जानें मध्य प्रदेश की हॉट सीटों का हाल

विधानसभा सीट उम्मीदवार पार्टी रुझान
बुधनी शिवराज सिंह चौहान भाजपा  आगे
छिंदवाड़ा कमलनाथ कांग्रेस  आगे
दिमनी नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा  आगे
दतिया नरोत्तम मिश्रा भाजपा  आगे
इंदौर-1 कैलाश विजयवर्गीय भाजपा  आगे
नरसिंहपुर प्रहलाद सिंह पटेल भाजपा  आगे
राघोगढ़ जयवर्धन सिंह कांग्रेस  आगे
राऊ जीतू पटवारी कांग्रेस  पीछे

राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। इससे पहले वोटिंग 25 नवंबर को हुई थी। आज सुबह से ही चुनावों के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई है।

राजस्थान की हॉट सीटों का हालृ

विधानसभा सीट उम्मीदवार पार्टी रुझान
सरदारपुरा अशोक गहलोत कांग्रेस  आगे
झालरापाटन वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा  आगे
टोंक सचिन पायलट कांग्रेस  पीछे
झोटवाड़ा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा  आगे
विद्याधर नगर दीया कुमारी भाजपा  आगे
नाथद्वारा सी पी जोशी कांग्रेस  पीछे
तारानगर राजेंद्र राठौड़ भाजपा
तिजारा बाबा बालकनाथ भाजपा  आगे
लक्ष्मणगढ़ गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस पीछे

 

 

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों के लिए चुनाव हुए थे। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर 7 नवंबर और दूसरे चरण की 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। आज सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने वाला है। सभी की धड़कनें तेज हो रही हैं। आखिर कौन सी पार्टी अपने राज्य में बाजी मारेगी।

छत्तीसगढ़ की हॉट सीटों का हाल
विधानसभा सीट उम्मीदवार पार्टी रुझान
पाटन भूपेश बघेल कांग्रेस  आगे
राजनांदगांव रमन सिंह भाजपा  आगे
अंबिकापुर टीएस सिंहदेव कांग्रेस  आगे
रायपुर नगर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल भाजपा  आगे
दुर्ग ग्रामीण ताम्रध्वज साहू कांग्रेस  पीछे
सक्ती चरण दास महंत कांग्रेस  

 

 

 

तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। आज चुनावों के नतीजों की घोषणा जारी है।

तेलंगाना की हॉट सीटों का हाल

विधानसभा सीट उम्मीदवार पार्टी रुझान
गजवेल के चंद्रशेखर राव बीआरएस  पीछे
कामारेड्डी ए. रेवंत रेड्डी कांग्रेस  आगे
जुबली हिल्स मोहम्मद अजहरुद्दीन कांग्रेस  पीछे
चन्द्रयानगुट्टा अकबरुद्दीन ओवैसी एआईएमआईएम  आगे
करीमनगर बंडी संजय कुमार भाजपा  आगे
गोशामहल टी. राजा सिंह भाजपा  आगे

 

 

 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट पर लिखा, मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi
जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर चर्चा, सीटू ने आंदोलन का बिगुल फूंका

नाहन-:सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक रविवार को नाहन में कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में केंद्र और प्रदेश की मौजूदा आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए मजदूरों,किसानों,खेत मजदूरों, कर्मचारियों,योजना कर्मियों तथा अन्य मेहनतकश वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।बैठक को...

अभय चौटाला का सरकार पर हमला, बोले– ऐलनाबाद की अनदेखी से किसान और जनता परेशान

सिरसा-:सिरसा में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर ऐलनाबाद क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इलाके में पेयजल संकट,सिंचाई के लिए पानी की कमी और किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।अभय चौटाला ने दावा किया कि विधानसभा...

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का विशेष प्रसाद, ऑनलाइन सेवा शुरू

हमीरपुर,अरविंद-:उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर,दियोटसिद्ध से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है।अब देश और विदेश में रहने वाले भक्त मंदिर आए बिना भी बाबा का विशेष प्रसाद अपने घर मंगवा सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिया पोस्ट के सहयोग...

विबी-जी रामजी योजना का लाभ उठाए सरकार, दुष्प्रचार छोड़ बेहतर क्रियान्वयन पर दे ध्यान: जयराम ठाकुर

मंडी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (विबी-जी रामजी) योजना को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि योजना के संबंध में सरकार द्वारा लगाए गए दिहाड़ी में कमी, अनुदान घटाने और प्रशासनिक...

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.