दिल्ली (एकता): देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में 3 से 6 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक चक्रवात मिचौंग चेन्नई को छोड़कर नेलोर और मछलीपट्टनम में मंगलवार को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भारी तूफान के साथ दस्तक दे सकती है। अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तट पर पहुंच सकता है। पुडुचेरी सरकार ने वहां के कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसी के साथ अन्य राज्यों को अपनी टीमों के साथ तैयार रहने की चेतावनी भी दी गई है। 6 दिसंबर तक 118 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने मछुआरों को 4 दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी तमिलनाडु और तटीय पुडुचेरी क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है। इसी के साथ आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
