/ Jun 20, 2026

BJP ने 3 राज्यों पर फहराई विजय पताका, कांग्रेस ने तेलंगाना में हासिल की बड़ी जीत

मध्य प्रदेश (एकता): छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के चुनावी नतीजे साफ हो चुके हैं। तेलंगाना में ही कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर पाई। सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कमल खिला है। बीजेपी ने इस चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके दो जीते हुए राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान छीन लिए। इसके अलावा भाजपा अपना पुराना किला मध्य प्रदेश भी बचाने में कामयाब रही। वहीं दूसरी तरफ अगर बात कांग्रेस की करें तो कांग्रेस ने दो राज्य जरूर हारे हैं। लेकिन साउथ में तेलंगाना जीतने में कामयाब रही। रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में BRS को हराते हुए कांग्रेस ने बड़ी लीड हासिल की है।

आइए जानिए किस राज्य में कौन सी सरकार ने लहराया परचम

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए चुनावों के नतीजे आज घोषित हुए। चुनाव आयोग की ओर जारी चुनावी आंकड़ों में कई धुरंधरों को जीत हासिल हुई तो वहीं कई के हाथ मायूसी लगी। मध्य प्रदेश के सीटवार आंकड़े बताएंगे कि किस पार्टी के प्रत्याशी की किस्मत खुली। प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिली है। मध्य प्रदेश की हरदा सीट पर चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। दरअसल एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल चुनाव हार गए हैं। कमल पटेल को कांग्रेस के रामकिशोर दोगने ने हराया है।

राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर मतगणना के नतीजे आज सामने आए। रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई। राजस्थान में इस बार 74.62 फीसदी वोटिंग हुई। जयपुर में भाजपा कार्यालय पहुंचने पर वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत हुआ। राजस्थान में हार से दुखी सचिन पायलट, टोंक सीट पर जीत के बावजूद मुंह मीठा करने से इनकार किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.