इंडोनेशिया (एकता): इंडोनेशिया में ज्वालामुखी ने ऐसा विकराल रूप लिया कि आसपास के गांवों के 11 लोगों ने दम तो@ड़ दिया। इतना ही नहीं कई लोग जिंदा भी बचाए जा रहे हैं। बता दें कि यह घट#ना रविवार की बताई जा रही है। अचानक आसमान में 3,000 मीटर तक राख उगलने लगी और आसपास के गांवों पर ज्वालामुखी का मलबा गिरने लगा। जिससे लोग इसकी चपेट में आ गए।

सूत्रों के मुताबिक अभी लोगों की मौ+त का आंकड़ा बढ़ रहा है। हालांकि इसमें किसी क्षति या हताहत की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली। बताया जा रहा है कि मारापी के क्रेटर के आसपास के 3 किलोमीटर के दायरे में लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के ट्रेकिंग पर बैन लगाया गया है। आसपास के लोगों और पर्यटकों को इसके क्रेटर/शिखर से तीन किलोमीटर के दायरे में मारापी ज्वालामुखी पर चढ़ने की अब अनुमति नहीं है।
स्थानीय और राष्ट्रीय एजेंसियों के अधिकारियों ने पहाड़ पर पैदल यात्रियों की संख्या को संशोधित कर 75 कर दिया, लेकिन खोज टीमों को सोमवार सुबह गड्ढे के पास 11 लोग मृ+त मिले। फिलहाल अभी लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनमें से कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सोमवार को भी आसमान में धुएं का गुब्बार अभी निकल रहा है।
