पिता ने लगाए पहलवान बेटी के हौसलों को पंख, आज अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने पर सिर गर्व से हुआ ऊंचा

हिसार (एकता): हरियाणा की बेटियां शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। वह खेल के मैदान से लेकर खेती तक हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। गीतिका जाखड़, पूजा ढांडा के बाद अब हिसार की बेटी अर्जुन अवार्ड लाएंगी। हालांकि महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने एशियाई खेलों से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। अब वह अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित हुई है। सूत्रों के मुताबिक उसने वर्ल्ड कुश्ती में गोल्ड मेडल भी जीता। इस साल एशियन चैंपियनशिप के लिए विनेश फोगाट को बिना ट्रायल चुने जाने पर उनके चयन को चुनौती दी थी। जानकारी के मुताबिक अंतिम पंघाल के पिता रामनिवास किसान हैं। वह चार बहनें हैं। अंतिम की बड़ी बहन सरिता कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी हैं। उसने एशियाई खेलों से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। अंतिम ने पहली बार 2023 में एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था।


पिता ने बेटी के लिए छोड़ा गांव

कहते हैं कि मां-बाप अपने बच्चों का हर सपना पूरा करते हैं। बच्चे के चेहरे पर छोटी सी मुस्कान देखकर उनका हर दुख दूर हो जाता है। ऐसा ही कुछ एक पिता ने अपनी बेटी के लिए किया, उसने उसके सपनों को पूरा करने के लिए गांव तक छोड़ दिया। दरअसल बेटी की प्रैक्टिस के लिए वह गांव छोड़कर हिसार शहर की कॉलोनी में आकर बसे। जब सरिता ने कबड्डी की शुरुआत की तो छोटी बहन अंतिम ने भी खेलने की बात कही। इसके बाद अंतिम ने दाव-पेंच सीखना शुरू कर दिया। बेटी का सपना था कि वह कुश्ती में देश का नाम रोशन करे। ताकि हर किसी को उस पर गर्व हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.