हरियाणा विधानसभा का 3 दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू, CM मनोहर लाल पेश करेंगे कई अहम विधेयक

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। बता दें कि सबसे पहले सदन में शोक प्रस्ताव रखा गया फिर प्रश्नकाल का आगाज हुआ। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सवाल को 47 साल पुराना करार दिया। उन्होंने कहा कि 1976 से पहले गजेटेड और नॉन गजेटेड के बिल निकालने का अलग नियम था।

बताया जा रहा है कि तीन दिवसीय विंटर सेशन में प्रदेश के अपने राज्यगीत को मंजूरी मिलेगी। रेवाड़ी में केंद्र सरकार की ओर से जल्द एम्स स्थापित किया जाएगा। एम्स के लिए चिन्हित जमीन फॉरेस्ट विभाग की थी और बाद में कोरोना की वजह से प्रोजेक्ट में प्रक्रिया कुछ लंबी हुई। अभी सरकार ने जमीन खरीद कर केंद्र सरकार को हैंडओवर कर दी गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर कार्य किया जाएगा।

हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा सेशन में 4 महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें हुक्का परोसने, कबूतरबाजी जैसे विधेयक शामिल हैं। सेशन में विपक्षी दलों के हमले का सामना मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद करेंगे। शीत सत्र के दौरान सरकार चार बिल पेश कर सकती हैं। वहीं पिछली सरकार के समय 11665 अवैध कॉलोनियां थी। मौजूदा सरकार में 5353 कॉलोनियां अवैध थी। इन सभी कॉलोनियों की लिस्ट जारी की जाएगी। पंजाब और चंडीगढ़ की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी ट्रैवल एजेंसी एक्ट के रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन के लिए बिल ला रही है। इसके तहत, हर ट्रैवल एजेंसी को लाइसेंस लेना होगा और रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.