अगर आप भी इस्तेमाल करते हैं Paytm, G Pay और Phonepe तो आपके लिए हैं पेमेंट करने की आसान ट्रिक

दिल्ली (एकता): UPI (यूपीआई) एक बैंकिंग सिस्टम है। इसका इस्तेमाल भारत में हर कोई करता है। आज हर स्मार्टफोन यूजर के फोन में Gpay, Paytm और Phonepe है। हर कोई इसकी मदद से पेमेंट्स ऐप्लिकेशन पर पैसे का लेन-देन करते हैं। यही वजह है कि सरकार लगातार इनमें बदलाव भी करती रहती हैं। आज हम आपको इन Apps से जुडी एक आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं। इन ऐप्स को यूज करने के दौरान आप सभी को एक समस्या तो जरूर आती होगी। वो समस्या है जब आप किसी दुकान या स्टोर पर QR कोड से पेमेंट करना चुनते हैं तो आपको इन ऐप्स को बार-बार ओपन करना पड़ता है। उसके बाद ही आप पेमेंट कर सकते हैं। कई बार तो आपको दिन में 10-15 बार UPI पेमेंट करनी पड़ती है। इसके बाद उती बार ही आपको QR कोड आता है। बस इसी चक्कर में बार-बार ऐप को खोलने और बंद करने में परेशानी होती है। लेकिन अब आपको हम इससे भी छुटकारा दिलाने जा रहे हैं। आपको अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको कुछ ट्रिक को फोलो करना होगा।


यूपीआई Apps को खोलने के लिए फॉलो कीजिए ये ट्रिक

बता दें कि यूपीआई Apps न खोलनी पड़े इसके लिए आपको हम आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं। सबसे पहले आपको इन ऐप्स के QR स्कैनर शॉर्टकट को होमस्क्रीन पर रखना होगा। इसके लिए आपको किसी भी यूपीआई ऐप को देर तक प्रेस करके रखना होगा। आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें से एक ऑप्शन ‘स्कैन एनी क्यूआर कोड‘ क्लिक करना होगा। इस ऑप्शन पर टैप करके आपको इसे ड्रैग कर होमस्क्रीन पर रखना होगा। इससे आप किसी भी QR कोड को सीधे स्कैन कर पेमेंट कर सकेंगे। खास बात यह है कि इससे आपका स्कैनर जल्द ही ओपन हो जाएगा। आपको बार-बार ऐप खोलकर QR कोड स्कैन ऑप्शन में जाने की दिक्कत नहीं होगी। कई लोगों ने यूपीआई पर अपना पासवर्ड लगाया होता है, फिर आपको इसे ओपन करने से पहले ही इसका पासवर्ड लगाना होगा। इतना ही नहीं कैमरे पर भी आपको परमिशन मांगनी होगी। इसी तरह आप दूसरे Apps को भी होमस्क्रीन पर जोड़ सकते हैं।

UPI का मतलब क्या होता है?

UPI एक ऐसा सिस्टम है जिससे तुरंत आसानी से पेमेंट होता है। इसकी मदद से आप मोबाइल प्लैटफ़ॉर्म पर दो पक्ष एक-दूसरे को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। Google Pay में बैंक खाता जोड़ने के लिए यह ज़रूरी है कि आपके बैंक में UPI की सुविधा हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राज्यपाल का शिमला दौरा: जाखू मंदिर में पूजा, रिज पर पर्यटकों से मुलाकात

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  कविंद्र गुप्ता ने आज जाखू मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ लेडी गवर्नर  बिंदु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे और परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने उन्हें जाखू मंदिर की...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने श्री खाटू श्याम- सालासर धाम के लिए फ्री यात्रा को किया रवाना

अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से बीती रात धार्मिक दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 62 से 40 श्रद्धालुओं के जत्थे को बस के जरिए श्री खाटू श्याम और सालासर धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने...

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह 7...

शंभू–राजपुरा रेल ट्रैक पर धमाके की साजिश नाकाम, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

पटियाला -:शंभू–राजपुरा रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध विस्फोट की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा  ने बताया कि शुरुआती तौर पर इसे लो इंटेंसिटी एक्सप्लोजन समझा गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह एक अटेम्प्टेड डेटोनेशन...

पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026: 10 मई को मतदान, 20 वार्डों में 2.07 लाख मतदाता

पंचकूला, 28 अप्रैल — पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए मतदान 10 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बार शहर के 20 वार्डों में कुल 2,07,379 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,08,927 पुरुष, 98,447 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार सभी वार्डों में मतदाताओं की संख्या संतुलित...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.