दिल्ली (एकता): भारतीय टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज KL Rahul ने शानदार शतक लगाया है। खास बात यह है कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर सेंचुरी लगाकर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने 137 गेंदों में 101 रनों की एक शानदार पारी खेलकर सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी इस पारी में 14 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके बाद 73.72 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

KL Rahul ने लगाया शानदार शतक
बताया जा रहा है कि जब मैच में केएल राहुल नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज़ पर आए तो, उस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 92 रन पर था। उसके बाद इंडिया ने 121 रन पर अपना छठां विकेट भी खो दिया, लेकिन उनके बाद राहुल ने शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मिलकर बल्लेबाजी की। इसके बाद पिच के लिहाज से एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। ऐसे करके उन्होंने करियर का 8वां शतक भी पूरा किया। गौरतलब है कि 2021 में हुए भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर भी सेंचुरियन के मैदान पर भी टेस्ट मैच में केएल राहुल ने 123 रनों की एक शानदार शतकीय पारी खेली थी।

साउथ अफ्रीका के मैदान में लगाया में सेंचुरियन में दूसरा शतक
खास बात यह है कि केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के उसी मैदान दूसरी बार सेंचुरियन में शतक लगाकर सबको हैरान कर दिया। अब वह दुनिया के पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं यानि कि वह एकमात्र ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने सेंचुरियन के मैदान पर दो टेस्ट शतक बनाए। हर किसी को उन पर गर्व महसूस हो रहा है।

