/ Oct 02, 2026

Aadhar Card को लेकर राहत भरी खबर, अब पुरानी फोटो को कराएं अपडेट…बहुत आसान है तरीका

दिल्ली (एकता): आधार कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब आप आधार कार्ड की पुरानी तस्वीर की जगह नई फोटो लगवा सकते हैं। क्योंकि हमारे कई ऐसे Document होते हैं, जिनकी जरूरत हमें आए दिन पड़ती है। जैसे- आधार कार्ड। यह हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि इसके बिना हम कहीं आ जा नहीं सकते। सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक खाता खुलवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड में कार्डधारक की पासपोर्ट साइज फोटो भी होती है, जो आधार बनते समय क्लिक की जाती है। कई लोगों की फोटो काफी धुंधली नजर आती है। जिस पर दोस्त एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपनी आधार की फोटो को बदलवा सकते हैं। बस इसके लिए आपको सिर्फ 50 रुपए फीस देनी होगी। करीब 2 हफ्ते में आपकी नई फोटो आधार में अपडेट हो जाएगी। जिसे आप डाउनलोड कर भी आपने पास रख सकते हैं।

जानें क्या है फोटो बदलवाने का तरीका:-

-जिनके आधार कार्ड की तस्वीर पुरानी हो गई है या धुंधली है। वह अब उसकी जगह नई फोटो लगवा सकते हैं।
-इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर इसे लॉगिन करना होगा।
-आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसे डाउनलोड करना होगा।
-इसके बाद इसको भरकर अपने घर या ऑफिस के नजदीकी आधार केंद्र पर जमा करवाएं।
-फॉर्म के साथ अपने संबंधित दस्तावेज लगाएं। फॉर्म को लेकर आधार सेवा केंद्र जाएं और बायोमेट्रिक होंगे।
-इसके बाद आपकी फोटो क्लिक हो जाएगी।
-अब यहां से आपको एक स्लिप मिलेगी और कुछ दिन बाद ही आपकी फोटो अपडेट हो जाएगी।

आधार कार्ड क्यों बनाया जाता है?

आधार कार्ड हमारे लिए काफी जरूरी है। क्योंकि पहचान के लिए हर जगह आधार कार्ड मांगा जाता हैं। आधार कार्ड का इस्तेमाल हर काम में किया जाता है। राशनकार्ड सहित कई और दूसरे Document के साथ कई तरह की परेशानियां हो जाती है। जिसकी वजह से कई लोगों को मुश्किलें भी आती हैं। इसलिए सभी आधार कार्ड का प्रयोग करते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.