बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘सालार’ मचा रहा धूम…’डंकी’ का जलवा बरकरार, जानें अन्य फिल्मों का कैसा हाल

मुंबई (एकता): सिनेमा में फिल्में देखने के शौकीनों के लिए ये पूरा साल अच्छा रहा। सस्पैंस, थ्रिलर और ब्लॉकबस्टर जैसी फिल्मों ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। वहीं दूसरी तरफ दिसंबर यानि आखिरी महीने में भी सिनेमाघरों में कई फिल्में सजी हुई हैं। जो कि काफी कमाई भी कर रही हैं। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ का काफी बोलबाला है। इसके साथ ही बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। बता दें कि इन फिल्मों के अलावा कई फिल्में ऐसी हैं जो दर्शकों को अभी तक आकर्षित कर रही हैं।

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ कर रही बढ़िया कमाई

बता दें कि प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ काफी बढ़िया कमाई कर रही है। 22 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। दर्शकों के ये फिल्म काफी पसंद भी आई। बॉक्स ऑफिस पर यह कई रिकॉर्ड बना रही हैं। ‘सलार’ ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 13.50 करोड़ की कमाई की। बता दें कि अब तक फिल्म की कुल कमाई 308.90 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है।

डंकी का हो रहा जबरदस्त कलेक्शन

बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म डंकी को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि उनकी पिछली फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ काफी चली। 21 दिसंबर को रिलीज हुई ‘डंकी’ वीकडेज में भी मजबूती से टिकी हुई है। ‘डंकी’ की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 161.01 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है।

एनिमल ने धुआंधार कमाई कर रिकॉर्ड बनाए

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ इसी महीने पहली दिसंबर को रिलीज हुई थी। अब तक फिल्म ने धुआंधार कमाई की। जैसे ही डंकी और सलार फिल्में रिलीज हुई तो इसके कारोबार पर काफी असर पड़ने लगा। हालांकि फिल्म काफई ज्यादा कमाई कर सकती थी, लेकिन वह लाखों तक ही सिमट कर रह गई। 28वें दिन ‘एनिमल’ ने 80 लाख रुपए कमाए और फिल्म का कुल कलेक्शन अब 540.84 करोड़ रुपए हो गया है। यह फिल्म संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी।

एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम

एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम भी भारतीय सिनेमाघरों में लगी हुई है। काफी लोग इसे देखने के लिए उमड़ रहे हैं। ये फिल्म बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर रही। ‘डंकी’ और ‘सालार’ से सीधी टक्कर होने का खामियाजा इस फिल्म को भुगतना पड़ा है। गुरुवार को ‘एक्वामैन 2’ ने 56 लाख रुपए की कमाई की, अब तक कुल कमाई 14.99 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। हालांकि लोगों को ‘एक्वामैन 2’ इतनी खास नहीं लगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.