अंबाला (एकता): हरियाणा के कद्दावर नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने पार्टी छोड़ दी है। बता दें कि 5 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा को कांग्रेस ज्वाइन करवाएंगे। सूत्रों के मुताबिक अगर वह दोनों कांग्रेस में शामिल होते हैं तो गृह मंत्री अनिल विज की अम्बाला कैंट और असीम गोयल की अम्बाला शहर सीट पर दावा ठोकेंगे।
कौन हैं चित्रा सरवारा?
जानकारी के मुताबिक चित्रा सरवारा ने राजनीति में रहकर काफी पहचान बनाई है। बता दें कि वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव रही हैं। इतना ही नहीं वह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया इंचार्ज रह चुकी हैं। खास बात यह है कि उन्होंने साल 2013 में राजनीति में कदम रखा था। उसके बाद ही उन्होंने चुनाव भी लड़ा था। चित्रा सरवारा एक राजनीतिज्ञ के अलावा एक प्रोफेशनल डिजाइनर, समाजसेविका हैं। वह हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुकी है। चित्रा ने 2019 का चुनाव आजाद उम्मीदवार के रूप में अम्बाला कैंट से लड़ा। उन्होंने जीत भी हासिल की।
