दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर यानि शनिवार को अयोध्या में नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले अयोध्या में पीएम मोदी ने 15 किमी लंबा रोड करने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को रेलवे स्टेशन का मॉडल दिखाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मोदी के साथ दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब वापस एयरपोर्ट के लिए निकल गए हैं। सूत्रों के मुताबिक यहां एयरपोर्ट के लिए वह नए टर्मिनल का मुआयना करेंगे।

रोड शो के दौरान की गई फूलों की बारिश
बताया जा रहा है कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को आज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे समेत 16 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। अयोध्या में रोड शो के दौरान उनपर फूलों की बारिश की गई। पुष्प वर्षा, रामधन, शंखनाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति अद्भुत छटा बिखेर रही है। इस दौरान उन्होंवे अयोध्या वासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। हर कोई उनकी एक झलक देखने के लिए सुबह से खड़े थे। जैसे ही मोदी जी उनके सामने आए तो सबके चेहरों पर रौनक दिखीं।

ट्रेन में बच्चों से मिले पीएम मोदी
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई अमृत भारत ट्रेन में स्कूली बच्चों से भी मुलाकात कर बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने अमृत भारत ट्रेन बनाने वाली आईएफएस चेन्नई के इंजीनियरों से भी बात की। इसके बाद छात्राओं ने पीएम मोदी को कविताएं भी सुनाई। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। 240 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित, तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

एयरपोर्ट पर हुआ पीएम मोदी का स्वागत
जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

