1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों के लगभग 60 हज़ार युवाओं को जल्द ही मिलेगा रोजग़ार

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘मिशन 60000’ की घोषणा करते हुए कहा कि आगामी समय में 1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 60,000 युवाओं को  रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे । इसके अलावा, 60,000 ग्रुप सी और डी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगामी  कुछ माह में पूरी होगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को कुरूक्षेत्र में स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय विवेकानन्द युवा महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने सम्बोधन में घोषणा की कि आगामी समय में 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 60,000 युवाओं को  रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे । इसके अलावा, 60,000 ग्रुप सी और डी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगामी  कुछ माह में पूरी होगी। । इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सरस्वती वाटिका विकास कार्य का भी शिलान्यास किया।  इस प्रोजेक्ट पर तीन चरणों में 3.68 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
युवाओं को विदेश में दी जाएगी  रोजगार की सुविधा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिशन 60,000’ के तहत, प्रदेश सरकार 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 7,500 युवाओं को ‘वन मित्र’ बनाएगी। इसके अलावा, एचकेआरएन के माध्यम से 15,000 संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए 10,000 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, सीएससी के लिए 7,500 ‘ई-सेवा मित्र’ नियुक्त किए जाएंगे और विदेशी सहयोग विभाग के माध्यम से 5,000 ऐसे युवाओं को विदेश में रोजगार की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री वाले 15,000 युवाओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें ठेकेदार बनने के लिए सशक्त बनाने की भी घोषणा की। सरकार इन व्यक्तियों को बिना किसी संपाश्र्विक की आवश्यकता के एक वर्ष के लिए 3 लाख रुपये का ऋण देगी। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित युवाओं को 25 लाख रुपये तक के कार्यों के लिए कोई  गारंटी नहीं देनी होगी। बल्कि यह गारंटी सरकार देगी। उन्होंने  कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ऐसे गरीब परिवारों की  वार्षिक आय को बढ़ाना है, जिससे वे गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) सीमा को पार करने में सक्षम हो सकें।
 मुख्यमंत्री ने  कहा कि अभी ग्रुप सी और डी के सीईटी परीक्षा परिणाम प्रोसेस में  हैं। ग्रुप डी के लिए, लगभग 3.25 लाख उम्मीदवारों ने सीईटी परीक्षा में भाग लिया और परिणाम  घोषित होने की उम्मीद है। हम ऐसी नौकरियों के पत्र अगले 15 दिनों के भीतर 13,500 उम्मीदवारों को दे देंगे। इसके अलावा, ग्रुप सी के लिए भर्ती प्रक्रिया सक्रिय रूप से चल रही है। हमारा लक्ष्य अगले कुछ माह के भीतर ग्रुप सी और डी दोनों के लिए लगभग 60,000 नौकरियां प्रदान करना है। इसके साथ ही वर्तमान सरकार ने अब तक 1.70  लाख सरकारी नौकरियाँ देकर कीर्तिमान स्थापित किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

2027 चुनावों की तैयारी में कांग्रेस एक्शन मोड में, केहर सिंह खाची को नोटिस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर पार्टी की आगामी रणनीति,संगठनात्मक गतिविधियों और आंतरिक अनुशासन को लेकर स्थिति स्पष्ट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने वाले नेताओं के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.