/ May 08, 2026

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर दिखेगी ‘मेरा परिवार-मेरी पहचान’ थीम पर हरियाणा की झांकी

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ‘मेरा परिवार-मेरी पहचान’ थीम पर हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए तीसरी बार हरियाणा की झांकी का चयन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ कमेटी द्वारा किया गया है। हरियाणा ऑनलाइन सेवाओं के लिए पहले ही देश भर में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने इनोवेटिव सोच के साथ लागू की अनूठी योजनाएँ
 सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि ‘मेरा परिवार-मेरी पहचान” कार्यक्रम की शुरुआत आम जन को घर द्वार पर सरकारी सुविधाएं व सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इनोवेटिव सोच के साथ प्रदेश में अनूठी योजनाएँ लागू कर हरियाणा को विकास की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा की कई योजनाओं का दूसरे राज्य भी अब अनुसरण कर रहे हैं और केन्द्र सरकार ने भी अपनाया है। इस बार की हरियाणा की झांकी भारत सरकार के थीम – ‘विकसित भारत’ के साथ सटीक बैठती है, जिसमें विरासत और विकास का सामंजस्य दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय की गठित विशेषज्ञ कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों व मंत्रालयों की झांकियों के चयन की प्रक्रिया नवंबर माह में शुरू की जाती है जिसमें सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश व मंत्रालय अपनी-अपनी थीम पर झांकी संबंधित जानकारी विशेषज्ञ कमेटी के समक्ष रखते हैं। विशेषज्ञ कमेटी प्रासंगिकता और केन्द्र सरकार द्वारा सुझाए गए थीम के आधार पर झांकियों का चयन करती है।
लगातार तीसरी बार हरियाणा की झांकी गणतंत्र दिवस परेड का बनेगी   हिस्सा 
 महानिदेशक ने कहा कि इस हर्ष का विषय है कि लगातार तीसरी बार हरियाणा की झांकी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन रही है।  इस वर्ष हरियाणा राज्य की झांकी नए भारत को प्रदर्शित कर रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है। महानिदेशक ने बताया कि झांकी की लोकतंत्र के सार से शुरुआत की गई है जिसमें शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, औद्योगिकीकरण तथा हिसार के राखी गढ़ी में मिले प्राचीन सभ्यता के खजाने को दर्शाया गया है। झांकी में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लाभार्थियों के दरवाजे पर सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ प्रदान करने का डिजिटल प्लेटफार्म दर्शाया गया है। झांकी में सबसे आगे हाथ में टैबलेट लिए एक छात्रा को दर्शाया गया है, जो मुख्यमंत्री की जमीनी स्तर पर डिजिटल इंडिया मुहिम को मूर्त रूप देने की सोच के अनुरूप राज्य की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि झांकी के मध्य में गोलाकार किनारे पर परिवार पहचान पत्र के लाभों को दर्शाया गया है, जिसके माध्यम  से लोगों को सभी सरकारी सुविधाएँ जैसे राशन वितरण, कृषि सब्सिडी, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता और बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना आदि के लाभ आसानी से मिल रहे हैं।
महानिदेशक ने बताई इस झांकी कि विशेषता 
महानिदेशक ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की बजाय अपने नजदीकी क्षेत्र से ही सेवाओं का लाभ ले पाए इसलिए कॉमन सर्विस सेंटर, जिन्हें अटल सेवा केंद्र के नाम से जाना जाता है, खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि यह ऐसी योजना है जिसमें व्यक्ति को योजना का लाभपात्र होने की तिथि से ही लाभ मिलने लगता है। उदाहरण के तौर पर व्यक्ति की आयु 60 वर्ष होने पर उसे वृद्धावस्था पेंशन के लिए पोर्टल से ही पात्र मान लिया जाता है और उसकी सहमति लेकर पेंशन ऑटोमैटिक तौर पर शुरू की जाती है। इसी तरह यदि कोई युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है तो उसके पास मैसेज पहुंच जाता है कि मतदाता बनने के लिए आप पात्र हैं और आवेदन करने पर उसे मतदाता के रूप में पंजीकृत करते हुए उसका वोटर कार्ड बना दिया जाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.