/ Jun 27, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने 11वी और 12वीं कक्षा के छात्रों को वितरित की साइकिल

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने  अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जाकर 11वी और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को साइकिल वितरित की। इस दौरान विनोद शर्मा ने गांव भरी, अहमा, कुर्बानपुर, सैनी माजरा, इस्माईलपुर और सुल्लारे जाकर स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण की।
हर घर रोजगार बताया अपनी प्राथमिकता 
विनोद शर्मा ने कहा कि हर अभिभावक की इच्छा होती है कि उसका बच्चा पढ़ लिखकर नौकरी लगे। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को एक गांव से दूसरे गांव में पढ़ाई के लिए जाने में बहुत समय लग जाता था जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया कि बच्चों को साइकिल वितरित की जाए। ताकि 11वीं 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों का समय बच्चे और वह अपने भविष्य के बारे में सोच पाए। साथ ही विनोद शर्मा ने कहा कि हर घर रोजगार उनकी प्राथमिकता है और यह तभी संभव हो सकता है जब अंबाला में आईएमटी लग जाए। शर्मा ने कहा की वह आईएमटी लगवा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आज आईएमटी लगता है तो निश्चित तौर पर आने वाले 10 से 15 साल में हर घर रोजगार संभव हो सकता है। अंबाला में रोजगार न होने के कारण बच्चों को मजबूर होकर विदेश जाना पड़ रहा है और IMT लगने के बाद विदेश जाने वाले युवाओं की संख्या में बेहद कमी आएगी। विनोद शर्मा ने कहा कि मैने हमेंशा पारवरिक रिश्ता निभाया कोई भी आपदा आई हमेशा परिवार के लोगों के बीच में खड़ा रहा हु। जब अंबाला में बाढ़ आई तो कोई भी नजर नहीं आया। कुछ लोग केवल राजनीति में खुद का लाभ लेने के लिए आते हैं हमें उन लोगों की पहचान करने होगी और अपने और पराए का फर्क देखना होगा।साईकिल मिलने पर छात्रों ने खुशी जताई और कहा कि  साइकिल मिलने के बाद स्कूल जाने में लगने वाले  समय की बचत होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.