आम आदमी पार्टी हरियाणा में लोकसभा चुनाव का करेगी शंखनाद…अनुराग ढांडा ने लिया बदलाव जनसभा स्थल की तैयारियों का जायजा

जींद : चन्द्रिका ( TSN)– आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शनिवार को जींद में आयोजित बदलाव जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा ऐतिहासिक होगी। इस बदलाव रैली को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे।
जींद हरियाणा का दिल है, दिल में उतर जाएंगे तो पूरे हरियाणा में छा जाएंगे
अनुराग ढांडा ने  कहा कि जींद हरियाणा का दिल है, दिल में उतर जाएंगे तो पूरे हरियाणा में छा जाएंगे। इसलिए इसी बदलाव जनसभा के माध्यम और जींद की धरती से आम आदमी को हरियाणा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। इस बदलाव में पूरे हरियाणा से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत हरियाणा के 7000 गांवों से और एक हजार से ज्यादा वार्ड से लोग पहुंचकर बदलाव का संकल्प लेंगे।उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से जींद हरियाणा का सबसे ज्यादा एक्टिव क्षेत्र है। जींद जिले में एक लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। वहीं जींद के लोगों ने सबको सत्ता तक पहुंचाने का काम किया है। इसके बावजूद भी जींद पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर और गांधीजी कहते थे कि अगर बदलाव की शुरुआत करनी है तो सबसे पिछड़े व्यक्ति से करनी चाहिए। आम आदमी पार्टी जींद से हरियाणा के बदलाव की शुरुआत करना चाहती है। इसलिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में बदलाव की शुरुआत करने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनने की तरफ अग्रसर हैं, लेकिन बीजेपी उन्हें खत्म कर देना चाहती है। ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर उन्हें और आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.