/ Jul 06, 2026

कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश रैली… भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जनता से किए लुभावने वादे, बीजेपी पर लगाए ये आरोप

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा और विधानसभा का चुनावी बिगुल बज गया है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी 10 लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर दिया है तो अब कांग्रेस भी पीछे नहीं रहना चाहती है.आज अंबाला के मुलाना में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में जन आक्रोश रैली हुई. इस मौके पर रोहतक से राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, मुलाना से विधायक वरुण चौधरी , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान , कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा , कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा सहित बहुत से कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे.
बजुर्गों की पेंशन 6000  और गैस सिलेंडर  500रुपए करने का किया वादा 
 पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर जमकर निशाना  साधा और बहुत से गंभीर आरोप भी लगाए. वहीं मंच से उन्होंने बहुत से लुभावने वादे भी किए. लोगों से वोट की अपील भी की और कांग्रेस की सरकार आते ही अनेकों स्कीम को लागू करने की झड़ी लगा दी.भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए  कहा कि इन्होंने एक भी बिजली यूनिट नहीं लगाई. उन्होंने कहा कि एक कलम से 1100 सफाई कर्मचारी लगाए. उन्होंने मंच से एलान किया कि  बजुर्गों की पेंशन 6000  और गैस सिलेंडर का रेट 500रुपए करने की बात कही.  वहीं उन्होंने बीजेपी पर कईं गंभीर आरोप लगाए और पुरानी पेंशन लागू करने की बात कही. उन्होंने गरीब आदमी को 100 गज का प्लॉट देकर मकान बनाने की बात कही.पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही. वहीं उन्होंने कहा की बीजेपी ने जो कौशल रोजगार बना रखा है,  इसको चलता करेंगे.  उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आएगी तो किसानों को MSP की गारंटी देगी. घर को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का एलान किया.भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर ह*मला बोलते हुए कहा कि जब हमने 2014 में सत्ता छोड़ी थी तो हरियाणा नंबर वन पर था और आज बेरोजगारी  और भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं .
सबको पता है कि कौन से जिले में कौन लूट मचा रहा है-दीपेंद्र हुड्डा 
वहीं  राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी में बहुत से घो*टाले सामने आ रहे है और सबको पता है कि कौन से जिले में कौन लूट मचा रहा है.उन्होंने कहा की यमुनानगर की माइनिंग में कौन लूट मचा रहा है. उन्होंने सरकार पर काम को बिगाड़ने के गंभीर आरोप लगाए, वहीं उन्होंने सरकार को अहंकारी बताया. उन्होंने किसानों के आंदोलन पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें देशद्रोही बनाने का काम किया.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.