सहकारिता विभाग में घो.टा.ले पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़, 04 फरवरी- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा सहकारी विभाग की एकीकृत सहकारी परियोजना (आईसीडीपी) के करोड़ों रुपए के घो.टा.ले को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार का गढ़ बन गई है। एक के बाद एक नए घो.टा.ले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। पहले सीएजी की रिपोर्ट में कई घो.टा.लों का खुलासा हुआ। अब एक और चौंका देने वाला 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का घो.टा.ला हरियाणा सरकार के सहकारिता विभाग में सामने आया है। जिसमें मंत्री और अफसर किसानों के लिए आई राशि को बंदर बांटकर खा गए।

घो.टा.ले में सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी की पुष्टि- प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि घो.टा.ले में सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी की पुष्टि हो चुकी है। परंतु यह मामला केवल सौ करोड़ का नहीं है, ये 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। इसका मतलब यह पैसा कैसे गबन हुआ, कहां गया? उन्होंने कहा कि किसानों का पैसा हड़प कर करनाल, जीरकपुर और रेवाड़ी में लग्जरी अपार्टमेंट व फ्लैट खरीदे गए। उन्होंने कहा कि घो.टा.ले की शिकायत सबसे पहले 2022 में रेवाड़ी में आई थी और उस शिकायत के चलते पूरे तंत्र को बचाने के लिए भाजपा सरकार लगी रही, अधिकारियों को बचाने व घो.टा.ले को छुपाने की कोशिश की। जब अधिक प्रेशर पड़ा तो सीएस ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी जांच सौंपी। लेकिन वह जांच केवल अधिकारियों तक सीमित होकर रह गई। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों पर राजनीतिक हाथ होने की वजह से इनके खिलाफ न तो कभी मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई की गई और न ही किसी ने इनके काम रोके।

अधिकारियों और ठेकेदारों की चौंका देने वाली वॉट्सऐप चैट सामने आई- प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि इस मामले में अधिकारियों और ठेकेदारों की चौंका देने वाली वॉट्सऐप चैट भी सामने आई। जिसमें घो.टा.ले से लेकर रि.श्व.त तक का पूरा विवरण है, अफसर बता रहे हैं कि कैसे पैसा ऊपर तक जाता है। फिर भी कार्रवाई नहीं होती। सरकार की कोशिश है कि सारी चोरी का ठीकरा अफसरों पर फोड़ दिया जाए, ऊपर से दबाव के चलते एजेंसियां इस घो.टा.ले में शामिल मास्टर माइंड तक पहुंच नहीं पा रही, केवल छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा है।

मंत्री के संरक्षण के अफसर इतनी बड़ी चो.री कैसे कर सकते हैं- प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि बिना मंत्री के संरक्षण के अफसर इतनी बड़ी चोरी कैसे कर सकते हैं? आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के घो.टा.ले में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और यह जांच ईडी व सीबीआई द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईडी फर्जी केस की जांच में समय बर्बाद करने के बजाय हरियाणा में हुए इस भ्र.ष्टा.चा.र की जांच करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.