युवाओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी: डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बेरोजगारी के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बीके कौशिक, संगठन मंत्री आदर्शपाल सिंह और जींद जिलाध्यक्ष वजीर ढांडा मौजूद रहे।
आप नेता ने कहा  कि भाजपा सरकार में आज प्रदेश का हर युवा सड़कों पर है और बेरोजगारी के कारण त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं के साथ 7 फरवरी को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी और युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा स्वीकृत पद खाली पड़े हैं, जिनपर हरियाणा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 71,000 पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42,000 और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29,000 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में 21500, परिवहन विभाग में 9339, पशुपालन विभाग में 5738, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में 5073, अग्निशमन विभाग में 3320 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में 2867 पद रिक्त पड़े हैं। लेकिन भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को भर्ती नहीं कर रही है। यदि सरकार इन पदों को भरे तो समस्या हल हो सकती है।
कौशल विकास के नाम पर  युवाओं को बरगला रही हरियाणा सरकार
प्रदेश संगठन मंत्री आदर्शपाल सिंह ने कहा कि  स्थाई नौकरी न देकर हरियाणा के कौशल विकास के नाम पर युवाओं को बरगलाया जा रहा है। हरियाणा सरकार कौशल विकास के नाम पर युवाओं को केवल धोखा दे रही है । आम आदमी पार्टी  सरकार से मांग करती है कि इसके मानदंड क्या हैं इसके बारे में बताएं।वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बीके कौशिक ने कहा कि 2019 में जब सरकार बनी तो भाजपा की केवल 40 सीटें आई थी ओर जजपा के साथ अनैतिक गठबंधन करके सरकार बनाई गई। तब जजपा ने युवाओं से हरियाणा की नौकरियों में 75% आरक्षण देने की बात कही थी, जो जुमला निकली। इस कारण आज हरियाणा में बाहर के लोगों को ज्यादा नौकरियां दी जा रही हैं। इसके अलावा सरकार का प्रति वर्ष दो लाख नौकरियां देने का वादा भी झूठा निकला। आज हरियाणा में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं, जिसका मतलब हरियाणा का हर तीसरा युवा रोजगार के लिए सड़कों पर भटक रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.