अशोक तंवर ने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पर निशाना साधा।

भाजपा नेता पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर का बड़ा दावा है कि भाजपा में आने के बाद सुकून मिला है । अशोक तंवर ने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है । जिन लोगों पर भरोसा किया वो देखने में कुछ और ही थे। आम आदमी पार्टी को खाली बोतल बताया है । आप  नेताओं में न कोई दम था न ही इनकी कोई नियत थी।
इसी वजह से उन्होंने और उनके समर्थकों ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है । पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल की विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा ज्वाइन की है । पूरी दुनिया का सबसे बड़ा संगठन भाजपा का है। इस बार फिर से मोदी सरकार बनाने का दावा किया है । 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA को 400 सीटें मिलेगी । भाजपा के राज में आज पूरे प्रदेश में समान विकास हो रहे है।
अशोक तंवर का बयान है कि पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। 
अगर पार्टी कहेगी तो चुनाव लडूगा। कौन सा चुनाव लड़ेंगे पार्टी विचार करेगी । मैं पार्टी का आज्ञा पालन और अनुशाषित नेता हूँ। सकारात्मक सोच के साथ देश को आगे बढ़ाएंगे। भाजपा ही देश को आगे बड़ा सकती है। अशोक तंवर के निशाने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी रही है । अशोक तंवर ने ( I.N.D.I.A ) इंडिया गठबंधन को चोर और डकैत कहा है । I.N.D.I.A के नेता भ्रष्टाचार करते है। देश के लोगों का अनगिनत पैसा I.N.D.I.A के नेता डकार गए है । ईमानदार नेताओं का मामला I.N.D.I.A गठबंधन के साथ बनता नहीं है । इस वजह से उन्होंने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन की है । देश में पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
कांग्रेस पर अशोक तंवर ने जमकर निशाना साधा !
कांग्रेस पर अशोक तंवर ने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं  है । लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं है। हरियाणा में विपक्ष खत्म हो गया है। अशोक तंवर ने सीएम मनोहर लाल और भाजपा नेताओं से माफ़ी मांगी है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का 75 पार का नारा दिया था। अशोक तंवर जैसे कई नेताओं द्वारा भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने से भाजपा की सीटें कम आई है । अशोक तंवर का बयान इस बार देखते है हरियाणा में कांग्रेस कितनी सीटें जीतने में कामयाब होती है। कांग्रेस का जो आज नेतृत्व है उसके नाम पर तो कभी भी 15 सीटें नहीं आई है । कांग्रेस ने हमेशा चुनाव में सीटें कम जीतने का काम किया है। विपक्ष आज सड़कों पर घूम रहे है घड़ियाली आंसू बहा रहे है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की साख बढ़ी है। कल्याणकारी योजनाओं के बूते केंद्र व हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.