/ Jul 08, 2026

सरकार की वादाखिलाफी व हिट एंड रन कानून के खिलाफ 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में चक्का जाम करेंगे रोडवेज कर्मी

सिरसा (हरियाणा-) सिरसा बस अड्डा परिसर में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने एक बार फिर गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया। इस मौके पर कर्मचारियों ने सरकार की वादा खिलाफी व हिट एंड रन कानून के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला कमेटी के प्रेस प्रवक्ता व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चौहान ने कहा की सरकार की वादाखिलाफी व इस कानून के खिलाफ एक बार फिर कर्मचारी 16 फरवरी को चक्का जाम करेंगे।
16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में चक्का जाम करेंगे रोडवेज कर्मी
पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि 16 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल की तैयारी में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने सरकार की वादाखिलाफी व मानी गई मांगों को लागू नहीं करने पर जमकर नारेबाजी की। प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बार बार की जा रही वादाखिलाफी व टरकाऊ रवैये से कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार व विभाग के उच्चाधिकारी रोडवेज कर्मचारियों की मांगों के लिए गंभीर नहीं है! चाहर ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर सरकार की वादाखिलाफी का जवाब देने के लिए 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बसों का पूर्ण चक्का जाम करेंगे।उन्होंने कहा बार बार सांझा मोर्चा प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री,परिवहन विभाग के प्रधान सचिव से मिल चुका है और उनको मांगों से अवगत कराया जा चुका है इसके बावजूद भी अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है और न ही मांगों पर कोई अमल किया गया है। इसलिए सरकार के इस रवैए के खिलाफ अब आंदोलन को निर्णायक मोड़ पर ले जाएंगे। चाहर ने कहा कि हिट एंड रन कानून लागू करने से चालकों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.