भाजपा नेता पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर का बड़ा दावा है कि भाजपा में आने के बाद सुकून मिला है । अशोक तंवर ने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है । जिन लोगों पर भरोसा किया वो देखने में कुछ और ही थे। आम आदमी पार्टी को खाली बोतल बताया है । आप नेताओं में न कोई दम था न ही इनकी कोई नियत थी।
इसी वजह से उन्होंने और उनके समर्थकों ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है । पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल की विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा ज्वाइन की है । पूरी दुनिया का सबसे बड़ा संगठन भाजपा का है। इस बार फिर से मोदी सरकार बनाने का दावा किया है । 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA को 400 सीटें मिलेगी । भाजपा के राज में आज पूरे प्रदेश में समान विकास हो रहे है।
अशोक तंवर का बयान है कि पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
अगर पार्टी कहेगी तो चुनाव लडूगा। कौन सा चुनाव लड़ेंगे पार्टी विचार करेगी । मैं पार्टी का आज्ञा पालन और अनुशाषित नेता हूँ। सकारात्मक सोच के साथ देश को आगे बढ़ाएंगे। भाजपा ही देश को आगे बड़ा सकती है। अशोक तंवर के निशाने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी रही है । अशोक तंवर ने ( I.N.D.I.A ) इंडिया गठबंधन को चोर और डकैत कहा है । I.N.D.I.A के नेता भ्रष्टाचार करते है। देश के लोगों का अनगिनत पैसा I.N.D.I.A के नेता डकार गए है । ईमानदार नेताओं का मामला I.N.D.I.A गठबंधन के साथ बनता नहीं है । इस वजह से उन्होंने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन की है । देश में पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
कांग्रेस पर अशोक तंवर ने जमकर निशाना साधा !
कांग्रेस पर अशोक तंवर ने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है । लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं है। हरियाणा में विपक्ष खत्म हो गया है। अशोक तंवर ने सीएम मनोहर लाल और भाजपा नेताओं से माफ़ी मांगी है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का 75 पार का नारा दिया था। अशोक तंवर जैसे कई नेताओं द्वारा भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने से भाजपा की सीटें कम आई है । अशोक तंवर का बयान इस बार देखते है हरियाणा में कांग्रेस कितनी सीटें जीतने में कामयाब होती है। कांग्रेस का जो आज नेतृत्व है उसके नाम पर तो कभी भी 15 सीटें नहीं आई है । कांग्रेस ने हमेशा चुनाव में सीटें कम जीतने का काम किया है। विपक्ष आज सड़कों पर घूम रहे है घड़ियाली आंसू बहा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की साख बढ़ी है। कल्याणकारी योजनाओं के बूते केंद्र व हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी।
