बिजनेस रियलिटी शो ‘Shark Tank India’ सीजन 3 जानिए कब होगा ऑनएयर, इस बार कंटेस्टेंट को देनी होगी अग्निपरीक्षा

मुंबई (एकता): ‘Shark Tank India’ टीवी का पॉपुलर बिजनेस रियलिटी शो है। जहां उद्यमी अपने बिजनेस मॉडल को Investors के एक पैनल के सामने पेश करते हैं। दर्शक काफी समय से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे जो कि अब पूरा हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार ‘शार्क टैंक इंडिया ‘का सीजन 3 जल्द ही ऑनएयर हो रहा है। बता दें कि इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें कई जज अपनी खास भूमिका निभाएंगे। सीज़न में अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, विनीता सिंह और अमित जैन एक बार फिर इंवेस्टर्स के रोल में नजर आएंगे।

खास बात यह है कि इस बार जज Contestant की अग्निपरीक्षा लेने वाले हैं। वहीं स्टैंड-अप कॉमेडियन राहुल दुआ भी कॉम्प्लेक्स बिजनेस डिस्कशन में ह्यूमर एड करते हुए एक बार फिर होस्ट का रोल अदा करेंगे। इस शो के शूटिंग की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पता चली। जिसमें लिखा गया, “ लाइटस, कैमरा, शार्क, शार्क टैंक इंडिया सीज़न 3 की शूटिंग शुरू! हम पहले शेड्यूल के लिए शार्क्स अनुपम मित्तल और अमित जैन का स्वागत करते हैं। शार्क टैंक इंडिया सीज़न 3 जल्द ही Sony LIV पर स्ट्रीम होगा।”

जानिए कब ऑनएयर होगा सीजन-3

इस शो का सीजन-3 जल्द ऑनएयर होगा। हालांकि इसकी ऑफिशियल तारीख अभी मेकर्स ने अनाउंस नहीं की। गौरतलब है कि 2 जनवरी को इसके दूसरे सीजन की शुरुआत की गई थी और 3 मार्च को ये खत्म हो गया था।

शार्क टैंक इंडिया सीजन-3 के लिए क्या है Registration Process

सीजन 3 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 जून से शुरू हो गया था। इसका रजिस्ट्रेशन Sony LIV पर करा सकते हैं।

  • सीजन 3 के लिए सबसे पहले Sony LIV ऐप डाउनलोड करें या फिर पर लॉग इन करें।
  • आप अपना मोबाइल नंबर डाले और फिर 6 अंकों का कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद आप शो के नियम और शर्तों को पूरा कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, ईमेल और बाकी की डिटेल्स के साथ ऑनलाइन प्रोफाइल बना कर रखें।
  • इसके बाद आपको अपने बिजनेस के बारे में थोड़ा बताना होगा।
  • आपको बिजनेस के बारे में लीगल और फाइनेंशियल जानकारी देनी जरूरी है। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

    व्यापार में शार्क टैंक इंडिया क्या है?

    शार्क टैंक इंडिया अमेरिकी टीवी शो ‘शार्क टैंक’ का भारतीय संस्करण है। ‘ यह एक ऐसा मंच है जो उद्यमियों को अपने विचारों और उत्पादों को निवेशकों या “शार्क” के एक पैनल के सामने पेश करने की अनुमति देता है जो यह तय करते हैं कि उत्पाद में निवेश करना है या नहीं।

delhi.thesummernews.in

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.