दिल्ली (एकता): अगर आपने छोटी बचत योजना के तहत अकाउंट खोला है या निवेश किया है तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। हालांकि वित्त मंत्रालय की ओर से 31 मार्च 2023 को एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि अगर किसी ने इस योजना के तहत अकाउंट खोला है या निवेश किया है तो आपको KYC Documents के तहत पैन और आधार कार्ड देना जरूरी होगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार जिन लोगों ने अभी तक अपना इस योजना पर account open करते समय Aadhaar and PAN Card जमा नहीं कराया तो वह 30 सितंबर 2023 तक करवा सकते हैं। उसके बाद आपको इस सुविधा का मौका नहीं मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों ने दस्तावेज दिए हैं उन्हें छूट हैं। उन्हें आधार और पैन जमा करवाने की जरूरत नहीं है।

इन लोगों को पैन और आधार जमा कराना जरूरी
अगर इस योजना के डिपॉजिटर ने अकाउंट ओपन कराया है। साथ ही आधार, पैन दस्तावेज जमा नहीं किया तो उन्हें 30 सितंबर तक ये जरूरी दस्तावेज जमा कराना जरूरी होगा।
जानिए किसे आधार पैन देना जरूरी नहीं
1 अप्रैल से स्माल सेविंग स्कीम में Investment करने वाले नए यूजर्स के लिए पैन जरूरी हो गा है। इसका मतलब है कि अगर आपने 1 अप्रैल 2023 के बाद अकाउंट ओपन किया है तो आपको आधार और पैन 30 सितंबर तक जमा करना जरूरी होगा।

दस्तावेज लिंक न करवाने पर भुगतना पड़ सकता है खामियाजा?
अगर कोई उम्मीदवार इस योजना के तहत आधार और पैन कार्ड को अकाउंट से लिंक नहीं करवाता तो 30 सितंबर 2023 तक उसका अकाउंट निलंबित किया जा सकता है। उसके बाद पैन और आधार को ब्रांच में जमा नहीं करवाया जा सकता। अकाउंट सस्पेंड होने का मतलब आप पैसों का ट्रांजेक्शन नहीं कर सकते। गौरतलब है कि डाकघर की योजनाओं में एफडी, आरडी, टीडी, महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र और किसान विकास पत्र शामिल है।
आधार कार्ड क्यों होता है जरूरी?
आधार कार्ड आज के समय में हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। इस प्रकार लगभग सभी सरकारी और गैर-सरकारी वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं में पता प्रमाण के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आपकी वित्तीय / फाइनेंशियल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए होम लोन, पर्सनल लोन इत्यादि के लिए आवेदन करते समय आधार को पते का पुख़्ता प्रमाण भी माना जाता है। आधार संख्या से आपको बैंकिंग, मोबाइल फोन कनेक्शन और सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं की सुविधाएं प्राप्त करने में सुविधा होती है।
PAN कार्ड क्यों होता है जरूरी?
पैन परमानेंट अकाउंट नंबर, टैक्स भरने, बैंक खाता खोलने, निवेश करने और आदि कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें पैन नंबर और कार्डधारक की पहचान सम्बंधित जानकारी होती है।
