/ Nov 25, 2026

अब UPI Payment करने के लिए नहीं पड़ेगी इंटरनेट की जरूरत, जानें क्या है आसान प्रोसेस

नई दिल्ली (एकता): आजकल हर कोई Online Payment करते हैं। Paytm, Google Pay, BharatPe जैसे कई ऐप के जरिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आपने किसी को फोन के जरिए पैसे भेजने हैं तो आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी। फोन में सिम के जरिए या वाई-फाई के जरिए इंटरनेट कनेक्शन है तो ही आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर आपके पास यह सब चीज़ें न उलपब्ध हो तो आप कैसे पेमेंट करेंगे। अकसर हमें UPI से Payment करने के लिए इंटरनेट और Smartphone की जरूरत होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बिना इंटरनेट पेमेंट कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे 5 स्टेप बताएंगे जिनके जरिए आप इंटरनेट और स्मार्टफोन पर यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।


बिना इंटरनेट होगी UPI Payment

अब आपको किसी को पेमेंट करने के लिए किसी इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बस एक बेसिक फीचर फोन से इसे कर सकते हैं।

डायल करना होगा ये नंबर

बता दें कि कई लोग अफने पास स्मार्टफोन नहीं रखते और किसी के पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं होता। उस समय आपको अपने बेसिक फोन से *99# डायल करना होगा। इसके बाद आप यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक बार भीम ऐप पर अपना अकाउंट बनाना होगा। साथ ही अपना सही फोन नंबर ही बैंक खाते से लिंक करें।

फोन पर दिखेंगे ये ऑप्शन

एक बात का ध्यान रखें कि जब आप *99# डायल करेंगे तो आपके फोन एक मेन्यू खुलेगा। इसमें आपको My Profile, Send Money, Receive Money, Pending Requests, Check Balance, UPI Pin और Transactions जैसे कई Option दिखेंगे। आपको जो Option चाहिए, उसके आगे लिखी संख्या को मोबाइल पर डायल करें।


UPI से भेजे पैसे

अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं तो Send Money का नंबर डायल करें। इसमें आपको सीधे खाते, फोन नंबर या UPI का Option दिखेगा। आप UPI से पैसे भेज सकते हैं। इसके बाद सामने वाले को जितने पैसे भेजने हैं उतनी पेमेंट करनी होगी।

यूपीआई ऐप कौन कौन से हैं?

PhonePe भारत में सबसे लोकप्रिय UPI ऐप है। …
Google Pay को Tez ऐप के नाम से भी जाना जाता है, जो भारत में बेस्ट UPI ऐप्स की लिस्ट में टॉप पर है। …
Paytm, पेटीएम मॉल के साथ पेटीएम वॉलेट और पेटीएम यूपीआई प्रदान करता है। …
Amazon Pay. …
BHIM

जानिए कैसे बिना इंटरनेट ट्रांसफर होंगे पैसे

अगर आपको यूपीआई पेमेंट करनी है तो आपके लिए एक आसान तरीका है। आपको amount डालने के बाद सामान्य यूपीआई पेमेंट की तरह अपना पिन डालना है। उसके बाद Send का विकल्प चुनकर पैसे भेजे। इसके लिए आपको किसी इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेसेज आएगा। इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको सिर्फ 50 पैसे देने होंगे और आपका काम हो जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

छह हजार रुपये के विवाद में जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; सिर मुंडवाकर बाजार में निकाला पैदल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में पैसों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महज छह हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में थाना शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के एक से दो घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को पकड़...

चंडीगढ़ के मालिकाना हक पर सियासत तेज,अधूरे नोटिफिकेशन के आरोपों पर कटारिया का कांग्रेस-AAP पर तंज

चंडीगढ़-:पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ के मालिकाना हक को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी और आधे-अधूरे नोटिफिकेशन के आरोपों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में BJP और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखी।कटारिया मंगलवार को...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सुक्खू सरकार, पांच साल की अस्थाई नौकरियां देना दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्थायी रोजगार देने के बजाय उन्हें अस्थाई नियुक्तियों के जाल में उलझा रही है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को नियमित रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे...

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शिमला में आस्था का सैलाब, गुरबाणी कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

शिमला,संजू-:सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व राजधानी शिमला में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के पुराने बस अड्डे के समीप स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरुद्वारे में मत्था टेकने...

कांगड़ा चाय के उत्पादन में 18 हजार किलो का इजाफा, युद्ध से कीमतों में गिरावट

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पहचान और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान रखने वाली कांगड़ा चाय के उत्पादन में इस साल उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।अनुकूल मौसम और बेहतर बारिश के चलते चाय उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 18 हजार किलो का इजाफा हुआ है।इस वर्ष कांगड़ा चाय का कुल उत्पादन बढ़कर 1...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.