अब Smartphone में से Delete हुई फोटो से परेशान होने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से करें Recover

दिल्ली (एकता): अकसर क्या होता है कि आपके स्मार्टफोन में से गलती से फोटो या वीडियो डिलीट हो जाती है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी आपकी फोटो रिकवर नहीं होती। लेकिन इसके लिए आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई लोगों को इस बारे में नहीं पता होता कि आपके फोटो वापस आ सकते हैं। यहां हम आपको फोन से फोटो और वीडियो डिलीट होने पर उन्हें रिकवर करने का बेहद आसान तरीका बताएंगे, जिसमें आपको केवल कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत है। मीडिया सूत्रों के अनुसार Android Smartphone में गैलरी ऐप के तहत एक Specific Folder बना होता है। इसमें वो सभी फोटो-वीडियो होती हैं जो फोन से डिलीट हो गई हो। इस Folder का फायदा यह है कि इसमें पिछले 30 दिनों में जो भी फोटो या वीडियो डिलीट होती हैं, वो सभी पड़ी होती है। यहां डाटा सिर्फ 30 दिन तक ही रहता है। ऐसे में अगर आप अपने फोन से डाटा को डिलीट भी कर देते हैं तो भी उसे 30 दिनों तक रिकवर कर सकते हैं।


जानिए कैसे डिलीट हुए फोटोज-वीडियोज को करें रिट्रीव

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में मौजूद गैलरी ऐप पर जाना होगा। उसके बाद नीचे दिए गए Albums के टैब पर क्लिक करें। फिर यहां नीचे की तरफ आएं और Recently Deleted Option पर टैप करें। यहां से उन सभी Videos और Photos को आप रिकवर कर सकते हैं, जो आप रिट्रीव करना चाहते हैं। इसके बाद उसकी फोटो पहले वाली लोकेशन पर आ जाएंगी।


Google फोटो से भी हो जाएगा रिकवर

आपका गूगल फोटो से भी यह काम हो सकता है। इसके लिए बस आपको Google App पर जाना होगा। फिर Trash फोल्डर में जाएं। इतना ही नहीं इस फोल्डर में 60 दिनों तक डिलीटेड चीज़ें सेव रहती हैं। इस फोल्डर पर जाकर आप उन सभी फोटोज-वीडियोज को सेलेक्ट करें, जिन्हें Restore करना चाहते हैं। इसके बाद आप रिस्टोर बटन पर टैप कर दें।

 

delhi.thesummernews.in

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.