पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को कहा अलविदा

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रकाश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर दी है और इसकी पुष्टि भी कर दी है।
 टेलिफोन पर हुई बातचीत के दौरान प्रकाश चौधरी ने बताया कि उन्होंने एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया द्वारा उनके गृह विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे अत्याधिक हस्तक्षेप से आहत होकर पार्टी को अलविदा कहा है। जिन लोगों ने उन्हें हराने के लिए काम किया आज उन्हीं को तरजीह दी जा रही है और कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाहियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। रिवालसर में होने वाले छेश्चू मेले में भी पूर्व मंत्री और पार्टी के प्रत्याशी रहे व्यक्ति को नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रकाश चौधरी ने बताया कि उन्होंने इस विषय को सरकार और संगठन के समक्ष भी रखा था लेकिन कहीं पर भी उचित सुनवाई नहीं हुई जिससे आहत होकर आज उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। वहीं, प्रकाश चौधरी के इस्तीफे की खबर से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। हालांकि पार्टी हाईकमान के सूत्रों का कहना है कि अभी तक पार्टी के पास प्रकाश चौधरी का अधिकारिक तौर पर कोई इस्तीफा नहीं पहुंचा है। आज प्रकाश चौधरी हरोली में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के घर शोक प्रकट करने गए हुए थे और वहां से वापिस लौटते वक्त उन्होंने इस्तीफे की पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की।
भाजपा द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी देने के बाद इस्तीफे की खबरों से कांग्रेस में खलबली
भाजपा ने राज्यसभा सीट के लिए हर्ष महाजन को बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि भाजपा के पास बहुमत नहीं है लेकिन फिर भी भाजपा ने प्रत्याशी देकर कांग्रेस की नींद उडा दी है और उसपर अब प्रकाश चौधरी का इस्तीफा होना कांग्रेस को बैकफुट पर और भाजपा को फ्रंटफुट पर ले आया है। भाजपाईयों द्वारा दबी जुबान में यही कहा जा रहा है कि वे राज्यसभा की सीट को कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों के दम पर जीतने जा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रकाश चौधरी के इस्तीफे के बाद भविष्य में कांग्रेस में और क्या खलबली मचती है।
मैंने कभी कोई हस्तक्षेप नहीं किया
वहीं, जब प्रकाश चौधरी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी बल्ह में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। वे पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं और पार्टी के ग्रास रूट से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं न कि किसी पैराशूट से पार्टी में आए हैं। प्रकाश चौधरी बताएं कि कहां पर हस्तक्षेप किया है। बल्ह एक रिजर्व क्षेत्र है और मैं कभी यहां से चुनाव नहीं लड़ सकता इसलिए मेरा हस्तक्षेप करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उनके द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.