/ Oct 06, 2026

हरियाणा में आने के बाद भी एमएसपी कानून पर पीएम रहे चुप: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 16 फरवरी- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने पीएम मोदी के रेवाड़ी दौरे को लेकर बीजेपी नेतृत्व पर तंज कसा है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा में चुनावी जुमले छोड़ने के लिए आते हैं। चुनाव के समय ही उन्हें हरियाणा के लोगों की याद आती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2015 में रेवाड़ी एम्स की घोषणा की, 2019 के चुनाव से पहले आंशिक बजट लेकर आए, और 2024 के चुनाव से पहले शिलान्यास कर रहे हैं।

लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी जुमले समझ आने लगे हैं- अनुराग ढांडा

उन्होंने कहा कि इस गति से चलते रहे तो 2019 में दीवार खड़ी होंगी। 2040 में बिल्डिंग तैयार होंगी। शायद लोगों को 2050 तक एम्स में बढ़िया मशीनों और स्टाफ के साथ इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अब देश के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी जुमले समझ आने लगे हैं। मोदी जी चुनाव से पहले हरियाणा में चुनावी जुमले छोड़ जाते हैं और चुनाव के बाद इनको भूल जाते हैं।

वन रैंक वन पेंशन का लाभ नहीं मिला- अनुराग ढांडा

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के लोगों को वन रैंक वन पेंशन की घोषणा भी याद है। 10 साल केंद्र में सत्तासीन रहने के बाद भी फौजी भाईयों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि 97 फीसदी फौजी भाईयों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ नहीं मिला। इसलिए हरियाणा के लोगों को अब आपके वादों पर यकीन नहीं रहा।

हरियाणा की जनता जानना चाहती है कि मोदी जी हरियाणा में आकर जनता को चुनावी जुमला क्यों देकर जाते हैं- अनुराग ढांडा

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता जानना चाहती है कि मोदी जी हरियाणा में आकर जनता को चुनावी जुमला क्यों देकर जाते हैं ? वहीं जब निहत्थे किसानों पर हो रहे आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, अत्याचार किए जा रहे हैं। जब हरियाणा के किसानों पर अत्याचार हो रहा था, मोदी जी दो दिन के विदेश दौरे पर थे।

एमएसपी की गारंटी भी दो साल पहले मोदी जी का ही किया गया वादा है- अनुराग ढांडा

उन्होंने कहा की एमएसपी की गारंटी भी दो साल पहले मोदी जी का ही किया गया वादा है। अब हरियाणा की धरती पर आ रहे हैं तो एमएसपी पर चुप्पी तोड़ें। हरियाणा के किसान बेसब्री से एमएसपी गारंटी लागू करने का इंतजार कर रहे हैं। दो साल पहले किए वादे को पूरा करें। उन्होंने कहा कि एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने से किसानों का भला नहीं होगा। किसानों का भला स्वामीनाथन आयोग की एमएसपी रिपोर्ट लागू करने से होगा। हरियाणा के किसानों को आपके जवाब का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.