/ Oct 06, 2026

पीएम मोदी ने 10 साल बाद एम्स का शिलान्यास किया, बनेगा कब पता नहीं: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को प्रेसवार्ता कर खट्टर सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में पीएम मोदी ने जिस एम्स का शिलान्यास किया है उसकी घोषणा 2014 में की थी और बनकर कब तैयार होगा, इसका कोई पता नहीं है। पीएम मोदी ने 2014 में ही रेवाड़ी में कहा था कि हिंदुस्तान का 65% पानी बहकर पाकिस्तान में जा रहा है, मैं उस पानी को रोकूंगा। लेकिन 10 साल बाद भी एक बूंद पानी की नहीं रोक पाए।

हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी:- सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। लेकिन हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा न.शे, अपराध व डिप्रेशन के रास्ते पर चल पड़ा है और आत्महत्या करने को मजबूर है। 30 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, लेकिन पीएम मोदी ने बेरोजगारी पर एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले किसान सवा साल तक दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे। तब पीएम मोदी ने माफी मांगकर तीनों काले कृषि कानून वापस लिए थे और एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने का वादा किया था। अब उसी वादे को याद दिलाने के लिए किसान पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं। लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी रेवाड़ी में आए तो न किसानों और न एमएसपी पर कुछ बोला। उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी केवल चुनाव जीतना है।

सीएम खट्टर केवल जाति और धर्म की राजनीति करते हैं:- सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा दर दर भटकने और किसान आ.त्म.ह.त्या करने को मजबूर है। न.शा हर घर में घर कर गया है, न इनके स्कूल, अस्पताल अच्छे हैं और न बिजली, पानी और रोजगार मिल रहा है। हरियाणा के हर नगर निगम में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। लेकिन इस पर भी प्रधानमंत्री मोदी चुप रह। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर केवल जाति और धर्म की राजनीति करते हैं, प्रदेश की जनता से उनको कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसा कोई सरकारी कर्मचारियों का वर्ग नहीं है जो हड़ताल पर न गया हो। इस सरकार से हरियाणा का हर वर्ग नाखुश है, न महिलाओं को बराबरी का दर्जा, न युवाओं को रोजगार और न किसान कर्ज मुक्त हो पाया। हरियाणा में चारों तरफ भाजपा का घोर विरोध हो रहा है।

हरियाणा में व्यापारियों पर गोली चलाकर फिरौती मांगी जा रही है- सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि हरियाणा में व्यापारियों पर गो.ली चलाकर फि.रौ.ती मांगी जा रही है। हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने पंजाब और दिल्ली के बोर्डरों को सील करके आज हरियाणा को चारों तरफ से बंधक बना दिया है। ऐसा लगता है कि किसानों को नहीं बल्कि किसी दुश्मन देश के लोगों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने बोर्डरों को छावनी बना दिया है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। खट्टर सरकार द्वारा अंबाला में किसानों को आंदोलन में भाग लेने पर उनकी संपत्ति जब्त और कैथल में आर्म्स लाइसेंस रद्द करने व पासपोर्ट जब्त करने की धमकी देती है। उन्होंने कहा कि क्या इस देश में कानून व्यवस्था नहीं रही?

किसान हरियाणा से केवल गुजर रहे हैं और दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं:- सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट भी खट्टर सरकार से कह रहा है कि जब किसान हरियाणा से कुछ मांग ही नहीं रहे तो आपने हरियाणा को क्यों चारों तरफ से सील कर दिया। किसान हरियाणा से केवल गुजर रहे हैं और दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार किसानों को क्यों रोक रही है। हरियाणा सरकार केवल कानूनी अधिकारों को तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता हरियाणा सरकार से परेशान हो चुकी है। हरियाणा के लोग चाहते हैं कि दिल्ली और पंजाब की तरह उन्हें भी 24 घंटे व मुफ्त बिजली मिले, दिल्ली और पंजाब की तरह अच्छे स्कूल अस्पताल मिले, बीना खर्ची पर्ची के युवाओं को रोजगार मिले। अब लोग हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को प्रदेश में लाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.