धरने पर बैठे JOA IT अभ्यर्थीयों से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- एक तरफ विधानसभा के अंदर बजट पर चर्चा जारी है, वहीं दूसरी ओर चौड़ा मैदान में JOA IT अभ्यर्थी लगातार धरने पर हैं. अपने परीक्षा परिणाम घोषित करने को लेकर मांग कर रहे JOA IT अभ्यर्थियों तमाम मुश्किलों के बावजूद हड़ताल पर बैठे हुए हैं. ऐसे में कांग्रेस की पूर्व सरकार में मंत्री और वर्तमान में विधायक सुधीर शर्मा और कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा अभ्यर्थियों से मिलने चौड़ा मैदान पहुंचे. जहां उन्होंने उनका हाल जाना और अभ्यर्थियों के मामले को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया.
सुधीर शर्मा ने पर्स में पड़े सब पैसे किए डोनेट
बता दें कि पहले भी सुधीर शर्मा और राजेन्द्र राणा  सरकार से इनका परिणाम घोषित करने की मांग उठा चुके है। राजेन्द्र राणा ने तो खुला पत्र मुख्यमंत्री को लिखा था। वही आज धरना स्थल पर जा कर दोनों ही विधायको ने इनका दर्द जाना और सदन के अंदर इस मामले को उठाने का आश्वासन दिया।यही नही दोनो विधायको ने अभ्यर्थियों की मदद भी की और सुधीर शर्मा ने पर्स में रखे सब पैसे डोनेशन बॉक्स में डाल दिए.
सदन में मामला उठाने का दिया आश्वासन
कांग्रेस विधायक और पूर्व की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने JOA IT अभ्यर्थियों का मुद्दा सदन में उठाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी प्रदेश में विकराल समस्या है उन्होंने कहा कि यह समस्या अभी भी बनी हुई है. सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों ने कांग्रेस को सत्ता में लाया. उन्होंने कहा कि इन अभ्यर्थियों को न्याय मिलना चाहिए. सुधीर शर्मा ने कहा कि वह पहले भी अभ्यर्थियों का मामला उठाते आए हैं. इस दौरान उन्होंने राजेंद्र राणा के पत्र का भी जिक्र किया. सुधीर शर्मा ने कहा कि वे इस मामले को सदन उठाएंगे जिसके बाद वास्तव स्थिति का पता चलेगा.वही इस मौके पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि अभ्यर्थियों ने अपनी स्थिति के बारे में उन्हें बताया है और उच्चतम न्यायालय की जजमेंट कॉपी दी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात उठाने का हक हर किसी को है और अभ्यर्थी भी आंदोलन कर सकते हैं. राजेंद्र राणा ने कहा कि वे चुने हुए प्रतिनिधि होने के नाते अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना उनका दायित्व है.उन्होंने कहा कि वह पहले भी अभ्यर्थियों की आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी आवाज उठाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस मामले को सदन में उठाएंगे और इन अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा,SP कांगड़ा की सख्त चेतावनी

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खराब मौसम के दौरान उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर ऑपरेटरों और पायलटों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.