अंबाला : चन्द्रिका ( TSN)- अंबाला के शंभु बॉर्डर से आज एक बार फिर दुखद खबर आई । शंभु बॉर्डर पर तैनात एक ASI की अचानक तबीयत बिगड़ गई । ASI कौशल कुमार को उनके साथी तुरंत अंबाला शहर के नागरिक हॉस्पिटल ले गये लेकिन डॉक्टरों ने कौशल कुमार को मृ*त घोषित कर दिया । कौशल कुमार अंबाला में ही एकाउंट्स ब्रांच में एकाउंट्स का काम करते थे , लेकिन शंभु बॉर्डर पर तनाव के बाद उन्हें बॉर्डर पर तैनात किया गया था ।
कौशल कुमार की मौ*त की खबर जैसे ही उनके परिजनों तक पहुंची , वैसे ही परिजन हॉस्पिटल में पहुँच गये और वहाँ मातम छा गया । फ़िलहाल मृ*तक ASI कौशल कुमार के श*व को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला के नागरिक हॉस्पिटल में रखा गया है , जहां पोस्टमार्टम के बाद श*व को परिजनों को सौंप दिया जाएगा । मौके पर मौजूद थाना सदर के एसएचओ ने बताया कि ASI कौशल कुमार शंभु बॉर्डर पर तैनात था , एक दम से उनकी तबियत बिगड़ी तो उन्हें अंबाला शहर के नागरिक हॉस्पिटल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया ।
