/ Aug 01, 2026

25 फरवरी को होगा विकसित भारत विकसित हरियाणा संकल्प सभा… बीजेपी के वरिष्ठ नेता करेंगे सम्बोधित

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- 25 फरवरी को पलवल की अनाज मंडी में विकसित भारत विकसित हरियाणा संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा. जिसको भाजपा के हरियाणा प्रभारी विप्लब कुमार देव, संसदीय बोर्ड की सदस्या डॉ सुधा यादव, केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक मोहन लाल बड़ौली इत्यादि सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। इस दौरान उनके साथ पलवल के जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया व् अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम ने  कहा कि  पलवल की अनाज मंडी में होने वाली यह रैली अब तक की रैलियो के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इस रैली में केंद्र और प्रदेश सरकार की चल रही जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से सीधा संवाद किया जाएगा। गौरव गौतम ने कहा कि इस रैली का न केवल आने वाले लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद लोकसभा में बल्कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से लगते आसपास के क्षेत्रो में भी इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पहले ही यह साफ कर चुकी है कि आगामी लोकसभा के चुनाव में वह 400 से ज्यादा  सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराएंगे। गौरव गौतम ने कहा कि  आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश का विदेश तक डंका बज रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत; HGTU ने शिक्षा सुधारों के साथ पदोन्नति, ट्रांसफर और डीए की मांग दोहराई

शिमला,संजू-हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (HGTU) ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। संघ ने इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार,स्कूलों के पुनर्गठन,शिक्षकों की पदोन्नति,आवश्यकता-आधारित स्थानांतरण,नई भर्तियों और लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की मांगों को भी प्रमुखता से उठाया।शनिवार को शिमला...

डिजिटल साक्ष्यों के दम पर शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा से तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

शिमला,संजू-:शिमला जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और अधिक तकनीकी व आक्रामक बनाते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के आधार पर पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से चिट्टा तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस का कहना है...

विद्यालय की व्यवस्थाओं का एसडीएम ने लिया जायजा, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के घरौंडा उपमंडल के बरसत गांव स्थित राजकीय विद्यालय का शनिवार को एसडीएम राजेश सोनी ने औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों के प्रदर्शन और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रशासन को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं...

होडल में विकास को मिली रफ्तार, ₹125 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को हरी झंडी

होडल-:होडल शहर के विकास को गति देने के उद्देश्य से ₹125 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।इन परियोजनाओं में एयर कंडीशंड बैंक्वेट हॉल,महाराजा अग्रसेन पार्क,गढ़ी गांव में आधुनिक स्टेडियम तथा माता सती मंदिर एवं सती सरोवर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।इन विकास कार्यों को लेकर...

रजनी पाटिल ने कांग्रेस पार्टी आला कमान को सौंपी है रिपोर्ट, कामकाज का तरीका बदले CM या बदला जाए मुख्यमंत्री’ – जयराम ठाकुर

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखपुरा तीखा हमला बोला है.जयराम ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पटियाला कमान को रिपोर्ट दे दी गई है कि मुख्यमंत्री या कामकाज का तरीका बदले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.